Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Uttarakhand Chunav 2022: उत्तराखंड में साक्षरता दर ऊंची पर मतदान में पिछड़े 13 में से 12 जिले

Uttarakhand Chunav 2022: उत्तराखंड में साक्षरता दर ऊंची पर मतदान में पिछड़े 13 में से 12 जिले

हल्द्वानी : Uttarakhand Chunav 2022 : राज्य में साक्षरता में सबसे टाप राजधानी देहरादून समेत 12 जिले मतदान में पीछे रहे हैं। प्रदेश का हरिद्वार ऐसा एकमात्र जिला है जिसने साक्षरता में पीछे रहने के बावजूद मतदान में अधिक जागरूकता दिखाई है। हरिद्वार वाले वोटिंग के मामले में टाप पर रहे हैं। सबसे कम 53.11 प्रतिशत मतदान वाले अल्मोड़ा जिले में 80.5 प्रतिशत लोग साक्षर हैं।

14 फरवरी को राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों की पोलिंग पार्टियों के लौटने व पोस्टल बैलेेट के बाद मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार राज्य में सबसे अधिक मतदान गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जिले में हुआ है। जबकि सबसे कम मतदान कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले में हुआ है। बात साक्षरता की करें तो प्रदेश के 13 में से 12 जिले मतदान में साक्षरता दर के लिहाज से पिछड़े हैं। अल्मोड़ा जिले में साक्षरता दर से 27.39 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

ऊधम सिंह नगर का जलवा बरकरार

ऊधम सिंह नगर में इस बार मतदान भले ही 72.27 प्रतिशत रहा है। लेकिन हरिद्वार के बाद वह दूसरे नंबर पर बरकरार है। राज्य गठन के बाद से ही ऊधम सिंह नगर जिला विधानसभा चुनाव में मतदान करने के मामले में सिरमौर बना है।

जिलेवार साक्षरता व मतदान

जिला         साक्षरता    मतदान

देहरादून       82.2      63.69

उत्तरकाशी     75.8      68.48

चमोली        82.7      62.38

रुद्रप्रयाग       81.3      63.29

टिहरी          76.4      56.34

पौड़ी           82.0       65.92

पिथौरागढ़     82.02      60.88

बागेश्वर       80.0       63.00

अल्मोड़ा       80.5       53.71

चम्पावत       79.8       62.66

नैनीताल        83.9      66.35

यूएस नगर     73.1       72.27

हरिद्वार         73.4       74.77

नोट- (साक्षरता दर के आंकड़े सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की सूचना निदर्शिनी 2020 से लिए हैं)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...