Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Assembly Elections 2022 : उत्‍तर प्रदेश और पंजाब में थमा चुनाव प्रचार,कल पड़ेंगे वोट, दांव पर दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा

Assembly Elections 2022 : उत्‍तर प्रदेश और पंजाब में थमा चुनाव प्रचार,कल पड़ेंगे वोट, दांव पर दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा

नई दिल्ली, पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को शाम छह बजे प्रचार थम गया। अंतिम दिन सभी पार्टियों के प्रमुख नेताओं ने रोड शो व रैलियां कर पूरी ताकत झोंक दी। उत्तर प्रदेश में भी तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार पर विराम लग गया है। यूपी में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं पंजाब में 20 फरवरी को होने जा रहे मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से कई निर्देश जारी किए गए हैं।

यूपी में 627 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों के लिए शुक्रवार शाम चुनाव प्रचार थम गया। इसमें 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। तीसरे चरण में पांच मंडलों (अलीगढ़, आगरा, कानपुर, झांसी व चित्रकूट) के 16 जिलों हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा में मतदान होना है।

अखिलेश, शिवपाल, महाना सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल से है। योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं। शिवपाल ¨सह यादव इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

इन दिग्‍गजों की भी सियासी परीक्षा

फीरोजाबाद की सिरसागंज सीट पर मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव इस बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। फर्रूखाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। आइपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए असीम अरुण कन्नौज से भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं।

यूपी में यह रहा है इतिहास

यूपी में तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव की बात करें तो साल 2017 में सपा को इन जिलों से मात्र आठ सीटें मिली थीं। वहीं दूसरी ओर भाजपा को 49 सीटें मिली थीं। साल 2012 में सपा को 37 सीटें जबकि भाजपा को 08 सीटें मिली थीं। बसपा को साल 2017 में 01 जबकि 2012 में 10 सीटें मिली थीं।

पंजाब में 1304 उम्मीदवार मैदान में

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1304 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस को बहुकोणीय मुकाबले में फंसी हुई है। आम आदमी पार्टी व संयुक्त समाज मोर्चा सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़े रहे हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल (बादल) 97 व उसकी सहयोगी बहुजन समाज पार्टी 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा 68, जबकि उसकी सहयोगी पंजाब लोक कांग्रेस 34 व शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनौती दे रहे हैं। राज्य के 2,14,99,804 मतदाता 20 फरवरी को मतदान करेंगे।

पंजाब में सख्‍त दिशा-निर्देश

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एस करुणा राजू ने 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक बाहरी क्षेत्रों से चुनाव प्रचार के लिए आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को हलका छोड़ना पड़ेगा। शुक्रवार शाम छह बजे से मतदान खत्म होने तक शराब के ठेके भी बंद हो रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...