Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ से तीखी आलोचना तक… 6 दिन में बाबा रामदेव के बदले सुर, पहले बताया था ‘भगवान का अंशावतार’, अब कहा- पाखंडी और धूर्त

धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ से तीखी आलोचना तक… 6 दिन में बाबा रामदेव के बदले सुर, पहले बताया था ‘भगवान का अंशावतार’, अब कहा- पाखंडी और धूर्त

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए उनके बयान पर पहले ही विवाद खड़ा हो चुका है। अब इस विवाद में योगगुरु बाबा रामदेव की एंट्री ने मामले को और दिलचस्प बना दिया है। बाबा रामदेव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कुछ कथावाचकों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ऐसे कथावाचकों को पाखंडी और धूर्त तक कह दिया।

लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे दिलचस्प बात बाबा रामदेव के बयानों का बदलता रुख है। 17 नवंबर को बाबा रामदेव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तारीफ करते हुए उन्हें ‘भगवान के अंशावतार’ बताया था। वहीं, अब उनकी आलोचना करते हुए रामदेव ने ऐसे कथावाचकों के धार्मिक ज्ञान और तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं। यानी महज छह दिनों के भीतर तारीफ से तीखी आलोचना तक का यह बदलाव चर्चा का विषय बन गया है।

पहले तारीफ, फिर नसीहत और अब सीधा हमला

बाबा रामदेव के बयानों को तारीखों के हिसाब से देखें तो इस पूरे मामले में एक दिलचस्प सिलसिला दिखाई देता है।

  • 17 नवंबर 2026: गोंडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तारीफ की। उन्होंने कहा, “हमारे बागेश्वर धाम जी भगवान के अंशावतार हैं।”
  • 19 नवंबर 2026: रामदेव ने देवी-देवताओं की तुलना करने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के गलत या प्रक्षिप्त अंशों के आधार पर देवी-देवताओं को बदनाम करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। इसे धीरेंद्र शास्त्री के बयान से जोड़कर देखा गया।
  • 23 नवंबर 2026: अब रामदेव ने कथावाचकों पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें ढोंगी, पाखंडी और धूर्त तक कह दिया। उन्होंने वेद, उपनिषद, रामायण और महाभारत के अध्ययन को लेकर भी सवाल उठाए।

यानी शुरुआत में धीरेंद्र शास्त्री की सार्वजनिक तारीफ करने वाले रामदेव ने पहले उनके बयान पर नसीहत दी और अब उनकी शैली तथा कथावाचन पर तीखी टिप्पणी की है।

रामदेव ने आखिर क्या कहा?

बाबा रामदेव ने अपने बयान में कहा कि कुछ लोग न तो वेद पढ़ते हैं, न दर्शन और उपनिषद का अध्ययन करते हैं। उन्होंने रामायण और महाभारत के ज्ञान पर भी सवाल उठाए। रामदेव के मुताबिक, ऐसे लोग धर्म और सनातन को बचाने की बात तो करते हैं, लेकिन उन्हें धर्म के मूल ग्रंथों की पर्याप्त जानकारी नहीं होती।

उन्होंने कहा कि केवल मंच पर खड़े होकर कुछ भी बोलना और लोगों को सनातन के नाम पर उत्तेजित करना सही नहीं है। रामदेव ने धर्म के नाम पर भूत-प्रेत बाधा के जरिए लोगों को ठगने वालों पर भी निशाना साधा।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह चाहें तो दो मिनट में भूत घुसाने का नाटक कर सकते हैं। इसके लिए बाल फैलाकर और पानी छिड़ककर लोगों के सामने ऐसा माहौल बनाया जा सकता है। उनके इस बयान को कथित चमत्कारों और अंधविश्वास के नाम पर होने वाले दावों पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है।

भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, पूरे विवाद की शुरुआत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए एक बयान से हुई थी।

एक कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने दोनों अवतारों के स्वरूप की तुलना करते हुए कहा था कि भगवान राम सीधे हैं, जबकि श्रीकृष्ण का स्वरूप टेढ़ा है। उन्होंने श्रीकृष्ण की त्रिभंगी मुद्रा का जिक्र करते हुए कहा था कि वे खड़े भी टेढ़े होते हैं।

हालांकि, इस टिप्पणी को लेकर विवाद तब बढ़ा जब इसे भगवान राम और श्रीकृष्ण के बीच श्रेष्ठता की तुलना के रूप में देखा जाने लगा। कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं, इसलिए उनकी तुलना करके किसी एक को दूसरे से कमतर बताना उचित नहीं है।

इस बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश ने इस तरह की टिप्पणियों को लेकर सवाल उठाए और हिंदू समाज में विभाजन की आशंका जताई।

विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सफाई भी दी और वृंदावन पहुंचकर बांके बिहारी के दर्शन किए। उन्होंने अखिलेश यादव को भी मथुरा-वृंदावन आने का संदेश दिया।

अब बाबा रामदेव के बयान ने बढ़ाई नई बहस

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 17 नवंबर को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भगवान का अंशावतार बताने वाले बाबा रामदेव ने छह दिन बाद उन्हीं पर इतनी तीखी टिप्पणी क्यों की?

फिलहाल रामदेव के ताजा बयान में कथावाचन की शैली, धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन और देवी-देवताओं की मर्यादा जैसे मुद्दे प्रमुखता से सामने आए हैं। हालांकि, उनके 17 नवंबर के बयान और 23 नवंबर की आलोचना के बीच का यह अंतर जरूर चर्चा का विषय बन गया है।

धर्म और अध्यात्म के मंच से दिए जाने वाले बयानों का असर बड़ी संख्या में लोगों पर पड़ता है। ऐसे में यह बहस भी अहम हो गई है कि धार्मिक कथावाचकों और धर्मगुरुओं को अपने शब्दों और अभिव्यक्ति की मर्यादा का कितना ध्यान रखना चाहिए।

एक तरफ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थक हैं, तो दूसरी तरफ रामदेव जैसे धर्म और योग के क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले गुरु की तीखी टिप्पणी। अब देखना होगा कि इस पूरे विवाद पर बागेश्वर बाबा की क्या प्रतिक्रिया आती है।

Share post:

Popular

More like this
Related