Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

UP Election: भाजपा ने 85 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, असीम अरुण, रामवीर, अदिति व नितिन अग्रवाल को टिकट

UP Election: भाजपा ने 85 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, असीम अरुण, रामवीर, अदिति व नितिन अग्रवाल को टिकट

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंजाब के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश के भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे तथा चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हाथरस के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस छोडऩे वाली अदिति सिंह के साथ ही समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नितिन अग्रवाल को भी टिकट मिला है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद को छोड़कर वीआरएस लेने वाले आइपीएस अधिकारी असीम अरुण को भी भाजपा ने मैदान में उतारा है।

भाजपा ने तीसरे व चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्र के लिए आज सूची जारी की है। भाजपा की इस चौथी लिस्ट में अदिति सिंह, नितिन अग्रवाल और असीम अरूण का नाम शामिल है। 85 प्रत्याशियों की सूची में 15 महिलााओं को टिकट दिया गया है। जिसमें कांग्रेस से आई अदिति सिह का नाम भी शामिल है। इनके साथ ही बसपा से भाजपा में आए रामवीर उपाध्याय समाजवादी पार्टी से आए नितिन अग्रवाल के अलावा पुलिस सेवा छोडकर राजनीति में आए असीम अरूण को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

भाजपा छोड़ने वाले विधायक विनय शाक्‍य की बेटी रिया को बिधूना से टिकट

औरैया की बिधूना विधानसभा सीट पर भाजपा ने विधायक विनय शाक्‍य की बेटी रिया शाक्‍य को प्रत्‍याशी बनाया है। विनय शाक्‍य पिछले दिनों ही स्‍वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में भाजपा छोड़कर सपा में गए हैं। रिया ने अपने चाचा पर आरोप लगाया था कि उनके पिता को बंधक बनाकर रखा गया है। अब अगर विनय शाक्‍य इस सीट पर चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला रोचक होगा। सपा छोड़कर भाजपा में गए पूर्व विधायक व मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्‍ता को टिकट मिलने की चर्चा थी। वह इसी सीट पर 2012 में विधायक चुने गए थे।

उन्नाव की पांच सीटों पर विधायकों को मिला मौका

भाजपा प्रत्याशियों की तीसरी सूची में उन्नाव की पांच विधानसभा सीटों से पार्टी ने विधायकों को ही प्रत्याशी बनाया है। बांगमऊ से श्रीकांत कटियार, सफीपुर से बंबालाल दिवाकर, मोहान से बृजेश कुमार रावत, उन्नाव सदर से पंकज गुप्ता और पुरवा से अनिल सिंह का नाम शामिल हैं। जब कि पार्टी ने एक मात्र 166-भगवंत नगर सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। यहां से अभी तक विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित विधायक हैं। चर्चा है कि इस सीट पर भी पार्टी अभी प्रत्याशी का चयन नहीं कर पायी है।

महोबा में दोनों विधायक को ही टिकट : चरखारी से बृजभूषण राजपूत, महोबा सदर से राकेश गोस्वामी ।

कानपुर देहात में दो विधायकों को फिर से टिकट

कानपुर देहात जिले में अकबरपुर रनियां सीट से प्रतिभा शुक्ला व सिकंदरा सीट से अजीत पाल को टिकट फिर से दिया गया है। दोनों इसी सीट से विधायक हैं और अजीत पाल सूबे में राज्यमंत्री हैं। वहीं भोगनीपुर व रसूलाबाद सीट पर अभी टिकट नहीं मिला है।

झांसी की एक सीट बाकी, तीनों विधायकों को टिकट

भाजपा ने झांसी की चार में से तीन सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है। झांसी से रवि शर्मा, बबीना से राजीव सिंह ‘पारीछा’ तथा गरौठा से जवाहर सिंह राजपूत का टिकट बरकरार है। अभी मऊरानीपुर के प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। ललितपुर के दोनों विधायकों को ही टिकट दिया गया है। ललितपुर से रामरतन कुशवाहा तथा महरौनी से मनोहर लाल पंत ‘मन्नू कोरी’ पार्टी के प्रत्याशी हैं।

पीलीभीत में कटा दो विधायकों का टिकट

पीलीभीत में भाजपा ने चार विधायकों में दो को इस बार मैदान में नहीं उतारा है। डीएम के गनर से मारपीट, दुष्कर्म प्रकरण में विवादित बयान देने पर घिर चुके बरखेड़ा विधायक संजय सिंह गंगवार के स्थान पर स्वामी प्रवक्तानंद को प्रत्याशी बनाया गया। बीसलपुर के विधायक 73 वर्षीय रामसरन वर्मा के स्थान पर उनके बेटे विवेक वर्मा को टिकट दिया गया। शहर से विधायक संजय गंगवार और पूरनपुर से बाबूराम पासवान को इस बार भी टिकट दिया गया। शाहजहांपुर के तिलहर से सपा से आईं सलोना कुशवाहा, जलालाबाद से हरिप्रकाश वर्मा और ददरौल से विधायक मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया।

  1. हाथरस (अजा) से अंजुला माहोर
  2. सादाबाद से रामवीर उपाध्याय
  3. सिकंद्राराऊ से बीरेन्द्र सिंह राणा
  4. टूंडला (अजा) से प्रेमपाल सिंह धनगर
  5. जसराना से मानवेन्द्र सिंह लोधी
  6. फिरोजाबाद से मनीष असीजा
  7. शिकोहाबाद से ओमप्रकाश वर्मा ‘निषाद’
  8. सिरसागंज से हरिओम यादव
  9. कासगंज से देवेन्द्र सिंह लोधी
  10. अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर
  11. एटा से विपिन वर्मा डेविड
  12. मैनपुरी से जयवीर सिंह
  13. भोगांव से रामनरेश अग्निहोत्री
  14. पीलीभीत से संजय गंगवार
  15. बरखेड़ा से स्वामी प्रवक्तानन्द
  16. पूरनपुर (अजा) से बाबूराम पासवान
  17. बीसलपुर से विवेक वर्मा
  18. जलालाबाद से हरी प्रकाश वर्मा
  19. लितहर से सलोना कुशवाह
  20. ददरौल से मनवेन्द्र सिंह
  21. पलिया से हरविंदर रोमा साहनी
  22. निघासन से शशांक वर्मा
  23. गोला गोकरननाथ से अरविंद गिरि
  24. श्रीनगर (अजा) से मंजू त्यागी
  25. धौरहरा से विनोद शंकर अवस्थी
  26. लखीमपुर से योगेश वर्मा
  27. कस्ता (अजा) से सौरभ सिंह सोनू
  28. मोहम्मदी से लोकेन्द्र प्रताप सिंह
  29. हरगांव (अजा) से सुरेश राही
  30. लहरपुर से सुनील वर्मा
  31. सेवता से ज्ञान तिवारी
  32. महमूदाबाद से आशा मौर्य
  33. मिश्रिख (अजा) से राम कृष्ण भार्गव
  34. सवायजपुर से माधवेन्द्र प्रताप रानू
  35. शाहाबाद से रजनी तिवारी
  36. हरदोई से नितिन अग्रवाल
  37. गोपामऊ (अजा) से श्यान प्रकाश
  38. साण्डी (अजा) से प्रभाष वर्मा
  39. बिलग्राम मल्लावां से आशीष सिंह आशु
  40. बालामऊ (अजा) से रामपाल वर्मा
  41. संडीला से अलका आर्कवंशी
  42. बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार
  43. सफीपुर (अजा) से बम्बा लाल दिवाकर
  44. मोहान (अजा) से बृजेश रावत
  45. उन्नाव से पंकज गुप्ता
  46. पुरवा से अनिल सिंह
  47. हरचंदपुर से राकेश सिंह
  48. रायबरेली से अदिति सिंह
  49. अमृतपुर से सुशील कुमार शाक्य
  50. फर्रुखाबाद से मेजर सुनील दत्त द्विवेदी
  51. भोजपुर से नागेन्द्र सिंह राठौर
  52. छिबरामऊ से अर्चना पांडेय
  53. तिर्वा से कैलाश सिंह राजपूत
  54. कन्नौज (अजा) से असीम अरुण (आईपीएस)
  55. इटावा से सरिता भदौरिया
  56. विधून से रिया शाक्य
  57. दिबियापुर से लखन सिंह शाक्य
  58. अकबरपुर रनिया से प्रतिभा शुक्ला
  59. सिकंदरा से अजीत पाल
  60. बिल्हौर (अजा) से राहुल बच्चा सोनकर
  61. बिठूर से अभिजीत सांगा
  62. कल्याणपुर से नीलिमा कटियार
  63. गोविंदनगर से सुरेन्द्र मैथानी
  64. सीसामऊ से सलिल विश्नोई
  65. आर्य नगर से सुरेश अवस्थी
  66. किदवई नगर से महेश त्रिवेदी
  67. कानपुर कैंट से रघुनंदन भदौरिया
  68. महाराजपुर से सतीश महाना
  69. माधोगढ़ से मूलचंद निरंजन
  70. उरई (अजा) से गौरी शंकर वर्मा
  71. बबीना से राजीव ‘पारीक्षा’
  72. झांसी नगर से रवि शर्मा
  73. गरौठा से जवाहर राजपूत
  74. ललितपुर से रामरतन कुशवाहा
  75. महरौनी (अजा) से मनोहर लाल पन्त ‘मन्नू कोरी’
  76. राठ (अजा) से मनीषा अनुरागी
  77. महोबा से राकेश गोस्वामी
  78. चरखारी से बृजभूषण राजपूत
  79. बबेरू से अजय पटेल
  80. नरैनी (अजा) से ओममनी वर्मा
  81. बांदा से प्रकाश द्विवेदी
  82. फतेहपुर से विक्रम सिंह
  83. अयाह शाह से विकाश गुप्ता
  84. हुसैनगंज से रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी’
  85. खागा (अजा) से कृष्णा पासवान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...