Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

UP Election: किसानों को मुफ्त बिजली, महिलाओं को स्कूटी, छात्रों को लैपटॉप, जानिये बीजेपी के संकल्प पत्र में और क्या-क्या ?

UP Election: किसानों को मुफ्त बिजली, महिलाओं को स्कूटी, छात्रों को लैपटॉप, जानिये बीजेपी के संकल्प पत्र में और क्या-क्या ?

लखनऊ, यूपी चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जब मैं 2022 के संकल्प पत्र की घोषणा करने के लिए उपस्थित हूं, तब मुझे यूपी के 5 साल पहले का दृश्य याद आता है। अमित शाह ने कहा कि 2017 के संकल्प पत्र में 212 संकल्प थे, जिसमें से 92% संकल्प को आज हम पूरा करने के बाद फिर आपके सामने 2022 का संकल्प पत्र लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि ये भाजपा की कार्यसंस्कृति है कि हम जो कहते हैं, वो पूरा करते हैं। वहीं भाजपा के घोषणा पत्र की बात करें तो इसमें हर परिवार में कम से कम एक को रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देने का वादा किया गया है। वहीं यूपी सभी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

  • लोक प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा
  • 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन बांटने का वादा
  • सभी ग्राम पंचायत में जिम व खेल मैदान
  • लाइफ सपोर्ट से लैस एंबुलेंस की संख्या को डबल करने की बात

घोषणा पत्र में किसानों के लिए क्या: भाजपा के संकल्प पत्र में 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना की बात कही गई है।

  • सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली
  • गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान और देरी पर ब्याज सहित भुगतान
  • 25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन
  • आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों पर MSP देने के लिए 1 हजार करोड़
  • निषादराज बोट सब्सिडी योजना का ऐलान

महिलाओं के लिए संकल्प पत्र में क्या:

  • कॉलेज जाने वाली सभी महिलाओं को मुफ्त स्कूटी देने का वादा
  • मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़ का ऐलान
  • हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये हर महीने पेंशन
  • उज्जवला के सभी लाभार्थियों को होली और दीपावली में 2 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त
  • कन्या सुमंगला योजना में मिलने वाली राशि को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा
  • गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद
  • 3 नई महिला बटालियन का गठन
  • सभी सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा के लिहाज से CCTV कैमरे
  • 3000 पिंक पुलिस बूथ का निर्माण
  • 1 करोड़ महिलाओं की आत्मनिर्भरता को लेकर 1 लाख रुपये तक का न्यूनतम दर पर लोन
  • UPPSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी करने का वादा
  • 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा
  • महिला एथलीटों को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता

इस संकल्प पत्र को जारी करते हुए अमित शाह ने कहा कि 5 साल की सरकार चलने के बाद अब UP में माफिया पलायन कर गए हैं और कानून का राज है। डकैती के मामलों में 57%, लूट के मामलों में 70%, हत्या मामलों में 30%, अपहरण मामलों में 52%, दहेज-मृत्यु मामलों में 8% और दुष्कर्म मामलों में 42% की कमी दर्ज़ की गई है।

लव जिहाद पर 10 साल की जेल: उत्तर प्रदेश, पार्टी के ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में कहा गया है कि पार्टी लव जिहाद के मामलों में कम से कम 10 साल की कैद और 1 लाख रुपये के जुर्माने को सुनिश्चित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related