Rozgar Mela: पीएम मोदी ने लॉन्च किया रोजगार मेला, 75 हजार युवाओं को मिला अपॉइंटमेंट लेटर,10 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य

Rozgar Mela: पीएम मोदी ने लॉन्च किया रोजगार मेला, 75 हजार युवाओं को मिला अपॉइंटमेंट लेटर,10 लाख नौकरियां देने का लक्ष्य

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोजगार मेला का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेला का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। इस अवसर पर 75 हजार लोगों को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपा गया। पीएम मोदी ने कुछ महीनों पहले 10 लाख नौकरियां देने को कहा था और विभिन्न मंत्रालयों से अगले डेढ़ साल में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को कहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में 50 स्थानों पर युवाओं को एक साथ 75 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके साथ ही आने वाले महीनों में यह संख्या 10 लाख हो जाएगी। इन सभी युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी मिलेगी। पीएम मोदी के इस अभियान से युवा भी खुश हैं और उनका कहना है कि सरकार के इस कदम से युवाओं का हौसला बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर आएंगे।

रोजगार मेले के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने कहा, “आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। बीते 8 वर्षों में पहले भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। आने वाले महीनों में इसी तरह लाखों युवाओं को भारत सरकार द्वारा समय-समय पर नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। 7-8 साल के भीतर हमने 10वें नंबर से 5वे नंबर तक की छलांग लगाई है। ये इसलिए संभव हो पा रहा है, क्योंकि बीते 8 वर्षों में हमने देश की अर्थव्यवस्था की उन कमियों को दूर किया है, जो रुकावटें पैदा करती थीं। ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ के तहत देश के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग देने का बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। इसके तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेन किया जा चुका है।” बता दें कि पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले ‘प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना’ का शुभारंभ भी किया था।

खादी और ग्रामोद्योग का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गांवों में बड़ी संख्या में रोजगार निर्माण का एक और उदाहरण, हमारी खादी और ग्रामोद्योग है। देश में पहली बार खादी और ग्रामोद्योग, एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो चुका है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...