Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Himachal Pradesh Elections: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, 4 को मिला टिकट

Himachal Pradesh Elections: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, 4 को मिला टिकट

Himachal Pradesh Assembly Polls: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में चार उम्मीदवारों के नाम हैं।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार (22 अक्टूबर) को हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। किन्नौर से जगत नेगी, जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़ और पावंटा साहिब से किरनेश जंग को प्रत्याशी घोषित किया गया है। हमीरपुर सीट से कांग्रेस अभी भी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में मतदान 12 नवंबर को होगा। जबकि मतगणना 8 दिसंबर 2022 को होगी।

दूसरी सूची में घोषित किए थे 17 नाम: इससे पहले हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार रात 17 प्रत्याशियों की दूसरी सूची निकाली थी। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी के प्रभारी एवं पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी। शिमला शहर से पूर्व उपमहापौर हरीश जनारथा, भरमौर से पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, कांगड़ा से पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, जोगिंद्रनगर से सुरेंद्रपाल ठाकुर, बिलासपुर से बंबर ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, इंदौरा से मलेंद्र राजन, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा, सुलह से जगदीश सिपहिया, आनी से बंसीलाल कौशल, करसोग से महेश राज, नाचन से नरेश कुमार, धर्मपुर से चंद्रशेखर, सरकाघाट से पवन कुमार, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, गगरेट से चैतन्य ठाकुर, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, नालागढ़ से हरदीप बावा चुनाव लड़ेंगे।

पहली सूची में निकाले थे 46 नाम: गौरतलब है कि राज्य में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस ने अपने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल थे। विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से उम्मीदवार बनाया गया है।

दूसरी ओर, हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी बुधवार 62 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से लडे़ंगे तो अनिल शर्मा को मंडी से टिकट दिया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ऊना से चुनाव मैदान में उतारे गए हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...