Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

प्रियंका गांधी वाड्रा नौ को आएंगी श्रीनगर गढ़वाल और अल्मोड़ा, करेंगी जनसभाएं

प्रियंका गांधी वाड्रा नौ को आएंगी श्रीनगर गढ़वाल और अल्मोड़ा, करेंगी जनसभाएं

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुकाबले के लिए राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी उतार दिया है। प्रियंका अब नौ जनवरी को श्रीनगर व अल्मोड़ा में जनसभाएं करेंगी। हालांकि, प्रियंका गांधी की सभा को लेकर संशय भी उत्पन्न हो गया है। प्रियंका अपने स्टाफ के दो सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद आइसोलेशन में चली गई हैं। उनकी कोरोना जांच की दूसरी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कांग्रेस उत्तराखंड में भाजपा से मिल रही चुनौती के मुकाबले के लिए कमर कस चुकी है। उत्तराखंड में सरकार को निशाने पर लेने की तमाम कोशिशों के बीच कांग्रेस को यह यकीन हो चला है कि उसके लिए भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर मुख्य चुनौती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही बनने जा रहे हैं। मोदी अब तक उत्तराखंड में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। बीती चार दिसंबर को देहरादून और 30 दिसंबर को हल्द्वानी में मोदी की विजय शंखनाद रैली ने कांग्रेस को अलर्ट मोड में ला दिया है।

मोदी के जवाब में देहरादून में बीती 16 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली हो चुकी है। अब इस कड़ी में पार्टी रणनीति के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तराखंड के चुनावी मैदान में आगे करने जा रही है। प्रियंका की चुनावी सभाएं पहले आठ जनवरी को करने पर विचार हुआ। अब इसे नौ जनवरी किया गया है। चुनावी सभाएं पर्वतीय क्षेत्रों में तय की गई हैं।

गढ़वाल मंडल में श्रीनगर तो कुमाऊं मंडल में अल्मोड़ा में सभाएं नियत की गई हैं। हालांकि सभाओं के लिए स्थान का चयन अभी किया जाना है। इस सिलसिले में मंगलवार को शाम चार बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व पूर्व मंत्री यशपाल आर्य मौजूद रहेंगे।

उधर, संपर्क करने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर अपनी तैयारी जारी रखे हुए है। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट आने पर उनके कार्यक्रम को लेकर संशय भी दूर हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...