देश में बेकाबू हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, वीकली पाजिटिविटी रेट के मामले में चिंता बढ़ा रहे ये 17 जिले

देश में बेकाबू हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार, वीकली पाजिटिविटी रेट के मामले में चिंता बढ़ा रहे ये 17 जिले

नई दिल्ली,  देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। नए वैरिएंट ओमिक्रोन के साथ ही कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। कुछ ही दिन पहले जहां कोरोना के लगभग 6 हजार मामले सामने आ रहे थे. वहीं, अब लगभग 5 गुना ज्यादा 30 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में भी देश में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 124 लोगों की मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस अवधि में 11 हजार से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। वहीं, पाजिटिविटी रेट बढ़कर 3.24 फीसद हो गया है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 1,71,830 हो गई है। मृतकों का आंकड़ा 4 लाख 82 हजार के पार हो गया है।

इन जिलों में 10 फीसद से ज्यादा वीकली पाजिटिविटी रेट

  1. निकोबार- 10.53 फीसद
  2. नार्थ गोवा- 13.44 फीसद
  3. लाहौल स्पीति- 63.64 फीसद
  4. कोडरमा- 16.79 फीसद
  5. मुंबई सबअर्बन- 14.30 फीसद
  6. मुंबई- 13.92 फीसद
  7. मामित- 21.52 फीसद
  8. सेरछिप- 20.47 फीसद
  9. लांगतलाई- 16 फीसद
  10. चंपाई- 15.06 फीसद
  11. लुंगलेई- 14.97 फीसद
  12. खावजवाल- 12.95 फीसद
  13. कोलकाता- 38.37 फीसद
  14. हावड़ा- 22.30 फीसद
  15. पश्चिम बर्धमान- 12.66 फीसद
  16. 24 परगना नार्थ- 10.65 फीसद
  17. 24 परगना साउथ- 10.18 फीसद

ओमिक्रोन के कुल 1892 मामले

वहीं, देशभर में ओमिक्रोन के कुल मामले बढ़कर 1892 हो गए हैं। कुल मरीजों में से 766 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 568 मरीज हैं। वहीं, इसके बाद दिल्ली में ओमिक्रोन के 382 मामले हैं। इसके अलावा केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 152, तमिलनाडु में 121, कर्नाटक में 67, हरियाणा में 63, ओडिशा में 37, पश्चिम बंगाल में 20, आंध्र प्रदेश 17, मध्य प्रदेश 09, उत्तर प्रदेश 08, उत्तराखंड 08, गोवा में 05, चंडीगढ़- 03, जम्मू और कश्मीर- 03, अंडमान और निकोबार- 02 और हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मणिपुर और पंजाब में एक-एक मामला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...