Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

गुजरात चुनाव से पहले की बिसात बिछाने में जुटे PM नरेंद्र मोदी? तीन महीने में किए छह कार्यक्रम, पाटीदारों को साधने पर जोर

गुजरात चुनाव से पहले की बिसात बिछाने में जुटे PM नरेंद्र मोदी? तीन महीने में किए छह कार्यक्रम, पाटीदारों को साधने पर जोर

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (28 मई 2022) को गुजरात दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राजकोट जिले के अतकोट गांव में पाटीदार समूह द्वारा निर्मित एक बहु-विशिष्ट सुविधा, केडी परवडिया अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले खुद को अलग-थलग महसूस करने वाले पाटीदार समुदाय को लुभाने के लिए पीएम मोदी का यह एक और प्रयास है। मार्च के बाद से पीएम मोदी ने अपने गृह राज्य में जिन 17 कार्यक्रमों को संबोधित किया, उनमें से छह का आयोजन पाटीदार समुदाय से मजबूत संबंधों वाले समूहों द्वारा किया गया था।

हार्दिक पटेल के नेतृत्व वाले आरक्षण आंदोलन के बाद 2017 के चुनावों से पहले कुछ हद तक मोहभंग हो चुके पाटीदारों को वापस साधने के लिए भाजपा नेतृत्व पिछले साल एक पटेल मुख्यमंत्री और एक नया मंत्रालय लाने सहित हर संभव प्रयास कर रही है। गुजरात की चुनावी राजनीति पर पाटीदार समुदाय का महत्वपूर्ण प्रभाव है। पाटीदार राज्य में कुल 6 करोड़ से अधिक आबादी का लगभग 12 प्रतिशत हैं।

कई विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां लगभग 15 प्रतिशत आबादी पाटीदार समुदाय की है और चुनावी परिणाम को सीधे प्रभावित कर सकती है। चुनावी राजनीति में समुदाय को एक प्रभावी फंड मैनेजर भी माना जाता है। हार्दिक ने पिछले हफ्ते कांग्रेस छोड़ दी और अभी तक बीजेपी में शामिल होने से इंकार नहीं किया है। हार्दिक पटेल पाटीदार आन्दोलन के प्रमुख चेहरा रहे हैं।

29 अप्रैल को पीएम मोदी ने पाटीदार संगठन सरदारधाम द्वारा आयोजित गुजरात पाटीदार बिजनेस समिट, 2022 को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 2015 पाटीदार आन्दोलन का जिक्र करते हुए कहा, “आपके इलाके में कुछ लड़के हैं, जो हमारे खिलाफ झंडा फहराते हैं। उन्हें पता भी नहीं होगा कि आपने अपने दिन कैसे अँधेरे में गुज़ारे थे। उस वक्त क्या स्तिथि थी।”

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, “हमारी पार्टी के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’ सिर्फ एक नारा नहीं बल्कि एक रणनीति है। हम सिर्फ एक समुदाय को खुश नहीं कर सकते, यह चुनावी रूप से हमारे खिलाफ जाएगा।” एक अन्य बीजेपी नेता ने पाटीदारों को भाजपा की रीढ़ की हड्डी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...