ओवैसी को फूल समझा है क्या, फ्लावर नहीं वो फायर हैं…AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान का बयान

ओवैसी को फूल समझा है क्या, फ्लावर नहीं वो फायर हैं…AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान का बयान

नई दिल्ली, यूपी चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। इस बीच AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए पुष्‍पा का डायलॉग बोल डाला। उन्‍होंने ने कहा कि ओवैसी को Flower समझे क्‍या, वे फ्लावर नहीं, फायर हैं… उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वारिस पठान ने यह बातें यूपी के मुबारखपुर में ओवैसी की जनसभा को संबोधित करते हुए कही है।

उन्‍होंने आगे पुष्‍पा के इस डायलॉग को बोलते हुए, कहा कि किसी से डरेंगे नहीं और न ही किसी के आगे झुकेंगे। अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे। यह लड़ाई हम संविधान के दायरे में रहकर लड़ेंगे। डायलॉग बोलने के साथ ही उन्‍होंने अपनी दाढ़ी पर हाथ फिराने वाला ‘पुष्‍पा फिल्‍म’ एक्‍शन भी किया। उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि अब डराने वाले डर चुके हैं और मिटाने वाले मिट चुके हैं।

सरकार पर बोला हमला
पार्टी प्रवक्‍ता वारिस पठान ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने ने सपा और अन्‍य पार्टियों को भी खरी- खोटी सुनाई। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। अब हके के लिए किसी के भी सामने नहीं झुकेंगे।

आज प्रचार थम जाएगा
बता दें कि यूपी चुनाव अब अपने आखिरी चरण पर है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियां अपने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। 7 चरण के चुनाव के मद्देनजर वाराणसी से सटे क्षेत्रों में नेताओं की जनसभाएं हो रही हैं। वहीं आज पांच राज्‍यों में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...