Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र और दिल्ली में आए रिकार्ड नए मामले, ओमिक्रोन की कुल संख्या हुई 1300 के पार

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र और दिल्ली में आए रिकार्ड नए मामले, ओमिक्रोन की कुल संख्या हुई 1300 के पार

नई दिल्ली, देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की शुरुआत के स्पष्ट संकेत मिलने लगे हैं। दो महीने बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। ओमिक्रोन वैरिएंट के मामले भी सर्वाधिक पाए गए हैं। सक्रिय मामले भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन पहुंच गया है। देश में ओमिक्रोन के कुल मामले 1300 से ज्यादा हो गए हैं, जिनमें से 374 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या दूसरे देश में चले गए हैं। दिल्ली में ओमिक्रोन के 320 मामले और पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1,796 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कोरोना की सकारात्मकता दर 2.44 प्रतिशत तक बढ़ गई है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 4410 हो गए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के 8,067 नए मामले

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 450 केस हैं। महाराष्ट्र में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों के अंदर महाराष्ट्र में कोरोना के 8,067 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें ओमिक्रोन के 4 मामले शामिल हैं। इस दौरान 1,766 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं और 8 मरीजों की कोरोना के चलते मौत हुई है। पिछलें 24 घंटों के अंदर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के 5,631 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 548 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं और एक की मौत हुई है।

कर्नाटक में 23 और केरल में आए ओमिक्रोन के 44 नए मामले

शुक्रवार को कर्नाटक में ओमिक्रोन के 23 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर सुधाकर ने इन नए मामलों की पुष्टि की है। जिनमें से 19 अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका से हुए अंतरराष्ट्रीय यात्री हैं। इस बीच, केरल में भी 44 ओमिक्रोन के नए मामले पाए गए। अधिक जानकारी देते हुए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि राज्य में अबतक कोरोना का नए वैरिएंट के 107 मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,764 नए मामले मिले हैं, जिनमें ओमिक्रोन के 309 केस भी शामिल हैं। 66 दिन बाद एक दिन में 16 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 220 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 164 मौतें अकेले केरल में और 22 महाराष्ट्र में हुई हैं।

देश में डेल्टा को पीछे छोड़ने लगा ओमिक्रोन

सरकारी सूत्रों ने बताया कि देश में ओमिक्रोन वैरिएंट अब डेल्टा वैरिएंट को पीछे छोड़ने लगा है। बाहर से आने वाले जितने भी लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं उनमें से 80 प्रतिशत में ओक्रिोन वैरिएंट पाया जा रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि ओमिक्रोन के एक तिहाई मामलों में भी उसके लक्षण दिखाई दे रहे हैं शेष बिना लक्षण वाले मामले मिल रहे हैं।

टीकाकरण का आंकड़ा 145 करोड़ डोज के पार

कोविन पोर्टल के शाम छह बजे तक आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 145.12 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 84.62 करोड़ पहली और 60.50 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं।

किस राज्य में ओमिक्रोन के कितने मामले

राज्य – कुल मामले – स्वस्थ हुए

महाराष्ट्र – 450     –     125

दिल्ली – 320       –      57

केरल – 109        –      1

गुजरात – 97       –       42

राजस्थान – 69    –        47

तेलंगाना – 62     –        18

तमिलनाडु- 46   –        29

कर्नाटक – 34     –       18

आंध्र प्रदेश- 16   –         1

हरियाणा – 14   –          11

ओडिशा – 14   –           1

बंगाल – 11      –           1

मध्य प्रदेश 9  –            9

उत्तराखंड – 4  –          4

चंडीगढ़ – 3 –              2

जम्मू-कश्मीर – 3 –       3

अंडमान –  2    –         0

उत्तर प्रदेश – 2 –        2

पंजाब -1       –          1

हिमाचल -1     –         1

लद्दाख – 1    –           1

मणिपुर 1 –               0

गोवा 1 –                  0

(आंकड़ें स्वास्थ्य मंत्रालय के)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...