UP Election 2022: कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला, 13 वाहन क्षतिग्रस्त, दस घायल

UP Election 2022: कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर हमला, 13 वाहन क्षतिग्रस्त, दस घायल

कुशीनगर, कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाफ के टोला खलवा पट्टी में भाजपा व सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर ईंट-पत्थर चले जिसमें 10 से अधिक घायल हुए हैं और 13 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। विरोध में सपा प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रसाद मौर्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए तमकुही-पडरौना मार्ग पर धरना शुरू किया तो दूसरी ओर उनकी पुत्री भाजपा सांसद संघ मित्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को गुंडा बताते हुए पिता को जिताने की अपील सार्वजनिक रूप से कर पार्टी से बगावत का सुर फूंक दिया। इससे सियासत मतदान से दो दिन पूर्व पूरी तरह से गरम हो गई।

ऐसे हुई घटना

दोपहर साढे तीन बजे खलवापट्टी में भाजपा कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इस दौरान रोड शो करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला गांव में पहुंचा। अचानक ईंट-पत्थर चलने लगे। भगदड़ मच गई। विरोध में सपा प्रत्याशी माैर्य समर्थकों संग गांव के बाहर तमकुही-पडरौना मार्ग को जाम कर धरना शुरू कर दिए। एसएचओ नरेंद्र प्रताप राय मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को सूचना दी। विवाद की खबर पर एडीएम देवी दयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह भी आ गए। अधिकारियों ने पूर्व मंत्री से वार्ता कर धरने को समाप्त करने की मांग की। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा तुर्कपट्टी थाने के नोनियापट्टी चौराहे पर धरना शुरू कर दिए।

सपा प्रत्याशी पर माहाैल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। सांसद ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी का धरना समाप्त कराया। भाजपा प्रत्याशी संग विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, राजेश जायसवाल, विनय तिवारी, इंद्रजीत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। एसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभावी कार्रवाई होगी।

भाजपा के गुंडों ने मेरे पिता पर किया जालनेवा हमला : संघमित्रा

दो दिन से क्षेत्र में रहकर पिता के प्रचार करने की चर्चाओं व आरोपों के बीच मंगलवार को भाजपा सांसद संघ मित्रा खुलकर सामने आईं और कहा कि भाजपा के गुंडों द्वारा मेरे पिता को निशाना बनाकर जानलेवा हमला किया गया है। हमले की खबर सुनकर आ रही थी तो मुझे भी रास्ते भाजपाइयों ने घेरने का प्रयास किया। पुलिस मुझे यहां तक सुरक्षित लेकर आई है।

राजनीतिक प्राेपगंडा खड़ा कर रहे हैं स्वामी : सांसद

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि खुद की हार देखकर सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य राजनीतिक प्रोपगंडा खडा कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने खुद विवाद किया और हमलवार भी वही रहे। जांच में सारी बात सामने आ जाएगी।

घटनास्थल पर पहुंचे डीएम व एसपी

देर शाम डीएम एस राजलिंगम और एसपी सचिन्द्र पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से जानकारी लेने के साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य से भी बात की। अधिकारियों ने जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही।

सुनियोजित साजिश के तहत किया गया हमला : स्वामी प्रसाद मौर्य

सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरा रोड शो था। पहले से रूट चार्ट तय था। जैसे ही मैं इस गांव में पहुंचा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेरे वाहन को निशाना करते हुए अन्य वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया गया। मेरे चालक को कान में चोट में आई है तो अनेक कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। संयोगवश आज मैं अपनी गाड़ी में नहीं था, इसलिए बच गया।

सपा कार्यकर्ताओं ने खुद रची है बवाल की साजिश: सुरेन्द्र

फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने खुद बवाल की साजिश रची है। चुनाव का माहौल खराब कर मेरे मतदाताओं को प्रभावित करने की योजना है। भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्य व्यवहार व संस्कार में यह सब नहीं आता। सपा के संस्कार में यह पहले से शामिल है।

संघमित्रा पर पार्टी विरोधी गतिविधियाें को लेकर होगी कार्रवाई : जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि पार्टी को पहले से ही इसकी सूचना थी कि भाजपा सांसद संघ मित्रा अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। इसकी सूचना भी शीर्ष नेतृत्व को दे दी गई थी। पिता की हार देखकर वह उलूल जलूल बयान दे रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनकी लगाया आरोप पूरी तरह से मिथ्या है। पिता को जीत दिलाने के लिए वह यह सब कर रही हैं। इससे पार्टी और मतदाताओं पर कोई फर्क पड़ने नहीं वाला है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उन पर कार्रवाई जरूर होगी। शीर्ष नेतृत्व सही समय पर इसका निर्णय लेगा।

भाजपा छोड़ सकती हैं संघमित्रा

विवाद के बाद खुलकर भाजपा पर हमला बोलने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि संघमित्रा भाजपा छोड़ सकती हैं। सियासी चर्चाओं में इसके दो कारण बताए जा रहे हैं। पहला, वह भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा कर सकतीं, दूसरा पिता का खुलकर साथ देने के लिए। हालांकि, यह सियासी चर्चाएं हैं, लेकिन चर्चाएं भी बहुत कुछ अनकही बातें कह देतीें। बहरहाल, चर्चाओं की असलियत तो समय बताएगा, लेकिन सियासत गरम करने के लिए ये चर्चाएं पर्याप्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...