Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

सीएम योगी ने लांच किया आकांक्षा पेटी, बोले- जनता दे सुझाव, यूपी को नंबर एक बनाना हमारा संकल्प

सीएम योगी ने लांच किया आकांक्षा पेटी, बोले- जनता दे सुझाव, यूपी को नंबर एक बनाना हमारा संकल्प

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जनता के सुझावों पर अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) तैयार करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के ‘यूपी नंहर 1 : सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ अभियान का शुभारंभ किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने पिछली और वर्तमान सरकार का फर्क विभिन्न उदाहरणों से समझाया। उन्होंने कहा कि कहा कि पिछली सरकारों में आतंकियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे, आज माफिया पर कार्रवाई की जाती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकार में आतंकियों के मुकदमे वापस होते थे, उन्हें सुरक्षा दी जाती थी। आज वही माफिया मारे-मारे फिर रहे हैं। पहले नौकरी निकलते ही महाभारत काल दिखने लगता था। एक ही परिवार के चाचा-भतीजा, काका, मामा सभी वसूली के लिए निकल पड़ते थे। नियुक्तियों में जातिवाद-भाई भतीजावाद खूब होता था। वर्ष 2015 की सपा सरकार में डिप्टी कलेक्टर का रिजल्ट निकला तो 86 में से 56 अभ्यर्थी एक विशेष जाति के आ जाते हैं। प्रदेश वही है, संसाधन वहीं हैं केवल सरकार बदली है। जनता के बहुमूल्य सुझावों की मदद से यूपी को नंबर-1 बनाना ही हमारा संकल्प है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी नंबर-1 अभियान में सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम में आकांक्षा पेटी लांच किया। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रदेश के गांव व शहरी क्षेत्रों में आकांक्षा पेटी रखेगी। जनता से आने वाले सुझावों से संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने 2017 के चुनाव से पहले जो संकल्प पत्र जारी किया था, सरकार बनने पर सभी संकल्पों को जीवन का व्रत मानकर पूरा किया। अब 2022 के लिए सुझाव आपका संकल्प हमारा के साथ हम फिर आए हैं। यह पहली सरकार है, जिसने पहले 100 दिन, फिर छह महीने, एक वर्ष, दो वर्ष, तीन वर्ष, चार वर्ष और फिर साढ़े चार वर्ष में अपना रिपोर्ट जारी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार में एक करोड़ 71 लाख नौजवानों को रोजगार मिला है। प्रदेश में बड़े निवेश के कारण ढेर सारे रोजगार के रास्ते खुल चुके हैं। जहां विकास का कोई काम नहीं होता था वही प्रदेश सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे बना रहा है। मेडिकल कालेज बना रहा है। हमने पुलिस, शिक्षक सभी तरह की नियुक्ति की लेकिन कोई विवाद नहीं हुआ। जब सोच ईमानदार होती है तो काम भी दमदार होता है।

उन्होंने कहा कि पहले आस्था के प्रतीकों का अपमान होता था। गोकशी होती थी, दंगे होते थे। हमारी सरकार आई तो अवैध स्लाटर हाउस बंद किए। लगभग सात लाख गायों का संरक्षण किया। गन्ना किसानों के 10 वर्ष पुराने बकाए का भुगतान कराया। बंद चीनी मिलें शुरू कराईं। पहले मां-बाप अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। 2017 के बाद प्रदेश की हर बेटी सुरक्षित है।

परिवारवाद की राजनीति नहीं करती भाजपा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा व दूसरे दलों की तरह भाजपा जातिवाद, वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति नहीं करती है। प्रदेश की जनता ने 15 साल तक भ्रष्टाचार और गुंडाराज देखा है। भाजपा ने 2017 में जो संकल्प लिया था, सत्ता में आने के बाद उसे पूरा किया। विपक्ष को शिलान्यास और उद्घाटन से कष्ट नहीं है, उसे कष्ट समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की खुशहाली से है। उन्होंने लोगों से आकांक्षा पेटी में अधिक से अधिक सुझाव डालने की अपील की।

30 हजार स्थानों पर रखी जाएंगी आकांक्षा पेटियां : भाजपा की संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जन आकांक्षाओं को पार्टी अपने संकल्प पत्र का हिस्सा बनाने के लिए आकांक्षा पेटी प्रदेश के 30 हजार स्थानों पर रखी जाएगी। सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में अलग कार्यक्रम कर पार्टी के पदाधिकारी इसे लांच कर जनता के बीच ले जाएंगे। सभी वर्गों के लोगों से सुझाव लेकर संकल्प पत्र बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related