Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

सपा के गढ़ में जेपी नड्डा बोले- सपा और बसपा ने की जाति की राजनीति, योगी सरकार ने किया सबका विकास

सपा के गढ़ में जेपी नड्डा बोले- सपा और बसपा ने की जाति की राजनीति, योगी सरकार ने किया सबका विकास

इटावा, समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा की धरती को प्रणाम करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि यह बलिदानयों की धरती रही है। सपा और बसपा ने जातिगत राजनीति की है और योगी सरकार ने पांच साल में सबका साथ सबका विकास किया है। बीते पांच साल में यूपी विकास में काफी आगे हुआ है। आने वाली 20 फरवरी को सभी को अपने मतदान का प्रयोग जरूर करना है।

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वह किसी ने नहीं किया। कृषि विभाग का बजट बढ़ाकर एक लाख 63 हजार करोड़ रुपये कर दिया और एमएसपी को बढ़ाकर डेढ़ गुना कर दिया। किसानों को डीएपी की बोरी 1200 रुपए में मिल रही है तो 180 लाख करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि गई है। कोरोना का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया और एक दिन में 22 लाख वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है, यह कोई छोटा काम नहीं है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में 11 करोड़ इज्जत घर बनाए गए हैं, जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश में ढाई करोड़ इज्जत घर बने हैं। पांच करोड़ गैस कनेक्शन ढाई करोड़ बिजली कनेक्शन बांटे गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है, राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे कहा था तो किया भी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को बनाने की बात कही थी तो करके दिखाया है। भाजपा विचारों की पार्टी है और बाकी पार्टियां परिवारवाद व वंशवाद से ग्रसित हैं। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि चुनाव में वोट देने से पहले किसी भी दल के कार्यों का आकलन जरूर करें, यह देखें की उस दल ने जो वायदे किए थे वह पूरे किए हैं अथवा नहीं। समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके दो मंत्री जेल में हैं और दो बेल पर हैं। फिर भी उन्हें टिकट दिए जा रहे हैं, आखिर सपा ऐसे लोगों को टिकट क्यों देती है, अब यह आप लोगों को देखना है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह तीन घंटे विलंब से पहुंचे और करीब 3:10 बजे पुलिस लाइन के हैलीपेड पर वह हेलीकाप्टर से उतरे। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया ने उनका स्वागत किया और फिर वह सीधे इटावा क्लब पहुंचे। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक और फिर मतदाताओं से संवाद किया। उनके आगमन को लेकर शहर में जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था की गई और हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बस कुछ ही देर में घर-घर लोगों से संपर्क करके चुनावी माहौल बनाएंगे।बैठक के बाद इटावा विधान सभा के प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे। यहां से औरैया के लिए प्रस्थान करेंगे। घर-घर संपर्क अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए घर -घर जाएंगे और लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देकर वोट मांगेंगे। पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास का पंपलेट भी बाटेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने प्रवास के दौरान सर्वप्रथम ‘प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम’ के अंतर्गत इटावा क्लब में की-वोटर्स (विभिन्न क्षेत्र के प्रभावी व सामाजिक छवि रखने वाले व्यक्ति) से संवाद करेंगे। तत्पश्चात होटल अमर आशियाना में विधानसभा प्रभारियों, प्रवासियों व पदाधिकारियों से चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। उसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर तकिया पर ‘घर-घर संपर्क अभियान’ के अंतर्गत भाजपा के लिए जनसमर्थन की अपील करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...