बॉलीवुड एक्टर KRK को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस ने धर लिया, 2 साल पुराने ट्वीट से जुड़ा है मामला

बॉलीवुड एक्टर KRK को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस ने धर लिया, 2 साल पुराने ट्वीट से जुड़ा है मामला

KRK Arrested For Controversial Tweet: बॉलीवुड अभिनेता और क्रिटिक कमाल आर खान (KRK) मुश्किल में फंस गए हैं। उन्हें मुंबई की मलाड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने KRK को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाना है। मामला दो साल पुराने विवादित ट्वीट से संबंधित हैं।

विवादित के लिए गिरफ्तार हुए कमाल आर खान

जानकारी के अनुसार, कमाल आर खान मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पहले उन्हें हिरासत में लिया गया, पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। केआरके पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर विवादित ट्वीट किए थे। केआरके के खिलाफ शिकायत युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने की थी।

बोरीवली कोर्ट में किया जायेगा पेश

कमाल राशिद खान साल 2020 में किये अपने एक विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किये हैं। कमाल आर खान को मलाड पुलिस ने आईपीसी 153A, 294,500,501,505, 67/98 एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। 30 अगस्त को 11 बजे कमाल आर खान को बोरिवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। कमाल की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता राहुल कनाल से ख़ुशी जाहिर करते हुए मुंबई पुलिस को धन्यवाद कहा है।

विवादों से KRK का है पुराना नाता

कमाल आर खान अक्सर अपने ट्वीट को लेकर विवाद में रहते हैं। बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के लिए विवादित ट्वीट करने को लेकर भी KRK लोगों के निशाने पर रहते हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को KRK बुरा-भला कई बार बोल चुके हैं। एक्टर मनोज वाजपेई और सलमान खान ने KRK के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चुके हैं। अब एक बार फिर अभिनेता गिरफ्तार हो गए हैं।

KRK ने अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर, दोनों के निधन के बाद केआरके ने लिखा था, ‘मैं सीरियस होकर ये बात करना चाहता हूं कि मैंने कुछ दिन पहले ही कहा था कोरोना तब तक नहीं जाएगा जब तक कुछ फेमस लोगों को अपने साथ नहीं ले जाता’। जानकारी के अनुसार, इसी ट्वीट के लिए मुंबई पुलिस ने कमाल को गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...