Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

देश का युवा आउट ऑफ द बॉक्स जाकर सोच रहा, इनोवेशन-रिसर्च को प्रोफेशन के रूप में स्वीकार्यता मिल रही: पीएम मोदी

देश का युवा आउट ऑफ द बॉक्स जाकर सोच रहा, इनोवेशन-रिसर्च को प्रोफेशन के रूप में स्वीकार्यता मिल रही: पीएम मोदी

नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को कहा कि देश में प्रतिभा क्रांति चल रही है। रिसर्च एंड इनोवेशन (Research and innovation) से देश में काम करने के तरीके से जीवन जीने के तरीके में बदलाव होना चाहिए। इनोवेशन से देश में जो बदलाव हो रहा है, उसका असर भी दिख रहा है। इनोवेशन और रिसर्च में समाज को बदलने की ताकत है, ऐसे बदलाव वाले माध्यमों का समर्थन करना होगा।

प्रधानमंत्री स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 (Smart India Hackathon) के ग्रैंड फिनाले (grand finale) को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें देश में नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दो चीजों-सामाजिक व संस्थागत समर्थन पर, ध्यान देना होगा। हम पारंपरिक करियर विकल्पों के अलावा नए क्षेत्रों में भी हाथ आजमा रहे हैं। यह साबित करता है कि प्रोफेशन के रूप में समाज में इनोवेशन की स्वीकार्यता बढ़ी है और आगे भी बढ़ेगी। हमारा दायित्व है कि हमें नए विचारों और मूल सोच को स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा लाई गई न्यू एजुकेशन पॉलिसी में इनोवेशन की संस्कृति की मजबूत नींव रखने का रोडमैप है।

अमृत काल में युवाओं की सफलता ही भारत के भविष्य का करेगी निर्धारण

आजादी के अमृत महोत्सव का जिक्र करते हुए युवाओं को इससे जोड़ते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 25 साल का अमृत काल उन सभी के लिए ‘अभूतपूर्व संभावनाएं’ लेकर आया है। यह अमृत काल, अनेक संभावनाओं को सीधे तौर पर युवाओं के करियर ग्रोथ से जुड़ा है। इस 25 साल में युवाओं-छात्रों की सफलता ही भारत के भविष्य का निर्धारण करने जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि अमृत काल के 25 साल आप सभी के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं लेकर आए हैं। ये संभावनाएं आपके करियर ग्रोथ से भी सीधे तौर पर जुड़ी हैं। अगले 25 वर्षों में आप की सफलता, युवाओं की, भारत की सफलता तय करेगी। मैं आप सभी के लिए आत्मविश्वास से भरा हूं। देश को आप पर गर्व है। आपकी अभिनव मानसिकता अगले 25 वर्षों में भारत को शीर्ष पर ले जाएगी।

आठ सालों में देश को आत्मनिर्भर बनाने पर सारा जोर

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में अपने आठ साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। हर क्षेत्र में क्रांति हो रही है। हर ओर आत्मनिर्भर बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। पिछले 7-8 वर्षों में अपना देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक के बाद एक क्रांतियां हो रही हैं। भारत में आज बुनियादी ढांचा क्रांति, स्वास्थ्य क्रांति, डिजिटल क्रांति, प्रौद्योगिकी क्रांति और प्रतिभा क्रांति हो रही है। देश में युवाओं के लिए नए-नए अवसर पैदा हो रहे। उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि इनोवेशन को लोग स्वीकार कर रहे हैं। युवाओं और छात्रों को इनोवेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हर कोई आउट-ऑफ द बॉक्स जाकर कुछ सोच रहा है। आइडियाज से देश तरक्की की राह पर चल पड़ा है। यही सोच हम सबको विकसित करने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related