उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन का खौफनाक वीडियो सामने आया, भरभराकर गिरी चट्टान, रास्ता ब्लॉक

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन का खौफनाक वीडियो सामने आया, भरभराकर गिरी चट्टान, रास्ता ब्लॉक

Landslide in Uttarakhand: उत्‍तराखंड में बारिश के मौसम में पहाड़ों पर जाना खतरनाक हो जाता है। इन दिनों कई पहाड़ी इलाकों में चट्टानों के दरकने की खबरें आ रही हैं, ऐसे में खतरा बना रहता है। शनिवार को भी बांसवाड़ा में भूस्खलन का एक वीडियो सामने आया है। रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे 109 पर भूस्खलन का ये वीडियो बताया जा रहा है। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनसान हाईवे से सटी पहाड़ी से चट्टान भरभराकर गिरने लगते हैं, जिसके बाद देखते ही देखते पूरा रास्ता ब्लॉक हो जाता है। इस कारण हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है।

कुछ दिनों पहले भी पिथौरागढ़ में बारिश के बाद भूस्खलन की खबरें आई थींं। वहीं, धारचूला रोड पर भूस्खलन का खौफनाक वीडियो सामने आया था। कुछ लोग बाधित मार्ग को पार करने के लिए जैसे ही आगे बढ़ रहे थे, अचानक भरभराकर चट्टान गिरने लगी। इसके बाद लोग वहां से तुरंत भागने लगे और भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।

इसके पहले, कर्णप्रयाग के पास कुमाऊं को जोड़ने वाली सड़क पर पहाड़ टूटने का खौफनाक वीडियो सामने आया था। यहां सड़क पर बोल्डर गिरने से रास्ता पूरी तरह ब्लॉक हो गया था। वहीं वीडियो बनाने वाले भी भागते नजर आ रहे थे।

मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। चमोली में एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें अलर्ट पर हैं। हालांकि, गुरुवार से कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जिले में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण कई रास्ते बंद पड़े हैं। राज्य भर में नेशनल हाईवे समेत 193 सड़कें और रास्ते ठप पड़े हैं, इस कारण से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...