Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

चन्नी को दो जगह से टिकट देने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने साधी चुप्पी, कहा- सीएम पर फैसला हाईकमान करेगा

चन्नी को दो जगह से टिकट देने पर नवजोत सिंह सिद्धू ने साधी चुप्पी, कहा- सीएम पर फैसला हाईकमान करेगा

चंडीगढ़। कांग्रेस ने पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को दो जगह से चुनाव मैदान में उतारा है। आमतौर पर पार्टियां उसे ही दो सीटों से चुनाव मैदान में उतारती हैं जो चुनाव के मुख्य चेहरे होते हैं। चन्नी चमकौर साहिब व भदौड़ से चुनाव मैदान में होंगे। इस संबंध में जब कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध दी। उन्होंने इतना ही कहा कि सीएम फेस का फैसला हाईकमान करेगा।

बता दें, कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर चन्नी व सिद्धू दौड़ में हैं। राहुल का पंजाब रैली के दौरान दोनों नेताओं ने मंच से यह बात उठाई थी। राहुल ने यह कहते हुए मौके को संभाला कि वह कार्यकर्ताओं से बातचीत कर सीएम फेस पर जल्द फैसला लेंगे, लेकिन पार्टी ने जिस तरह से चन्नी को दो सीटों से चुनाव मैदान में उतारा है राजनीतिक पंडितों का मानना है कि कांग्रेस चन्नी को सीएम फेस के रूप में प्रस्तुत कर सकती है।

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व नवजोत सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ में मीडियाकर्मियों से बातचीत की।बघेल ने महंगाई को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाए बिना महंगाई से निजात मिलना संभव नहीं है। भूपेश बघेल चंडीगढ में पंजाब कांग्रेस के चुनाव प्रचार में भाग लेने के लिए हुए थे। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर आम जनता पर 24 लाख करोड़ रुपये का बोझ डाल दिया है, जबकि लगाए गए इस सेस का राज्यों को कुछ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि जब यूपीए में 108 डालर प्रति बैरल क्रूड आयल था तो देश में पेट्रोल 70 रुपये पर मिल रहा था आज क्रूड आयल 72 डालर प्रति बैरल है तो पेट्रोल सौ रुपये से ज्यादा है। इसी तरह रसोई गैस की कीमत 410 रुपये से बढ़ाकर 900 रुपये कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भाजपा का उद्देश्य लोगों को महंगाई से निजात दिलाना नहीं है बल्कि अपने मित्रों का लाभ देना है।

उन्होंने तीन कृषि कानूनों को लेकर पर बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों का अपमान किया। कहा जा रहा है कि किसानों की आय दोगुणी कर दी जाएगी, लेकिन फसल खरीदने में कटौती की जा रही है और यूरिया व रासायनिक खादों जैसी उनके उपयोग की चीजों का रेट आसमान पर पहुंचा दिए हैं। जब उनसे पूछा गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के रिश्तेदार के घर ईडी ने रेड करके दस करोड़ रुपये जब्त किए हैँ तो उन्होंने कहा कि जिस राज्य में चुनाव होते हैं वहां अगर भाजपा सत्ता में नहीं है तो विपक्षी नेताओं के यहां रेड होती है। सच्चाई अदालत में केस चलने पर सामने आ जाएगी।

इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पंजाब माडल को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस की सरकार बनने पर 13 लाख रोजगार मुहैया करवाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पांच लाख लोगों को पक्का रोजगार दिया जाएगा तो 5 लाख लोगों को आउटसोर्स के जरिए रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है और हर सर्वे में आ रहा है कि 40 फीसद लोग रोजगार पर बात करना चाहते हैं। सिद्धू ने कहा कि हर पार्टी के नेता बांस की तरह लंबे, लेकिन खोखले भाषण तो दे रहे हैं लेकिन इन वादों को पूरा कैसे करेंगे इसका रोडमैप नहीं बता रहे हैं।

आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने 15 लाख लोगों को नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन मात्र 440 नौकरियां दीं। उन्होंने कहा कि जब तक व्यापक नीति नहीं बनाई जाएगी तब तक रोजगार बढ़ाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हम इंडस्ट्री से बात करते हैं तो वे बताते हैं कि स्किल्ड लेबर उन्हें नहीं मिल रही है, जबकि दूसरी ओर हमारे स्किल डेवलपमेंट संस्थान इंडस्ट्री के अनुरूप युवाओं को तैयार नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सत्ता में वापसी करने पर मनरेगा की दिहाड़ी 286 रुपये से बढ़ाकर 350 रुपये करने और लेबर रिफामर्स कमीशन बनाने की बात की। इसके अलावा लिकर कार्पोरेशन बनाकर 50 हजार लोगों को सीधा रोजगार देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सभी ईटीटी अध्यापकों को पक्का रखा जाएगा और विदेशों में जाकर पढ़ने वाले बच्चों को प्रदेश में ही रोककर उन्हें बेहतर रोजगार मुहैया करवाए जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...