कौन है गौहर चिश्ती जिसने दी थी नूपुर शर्मा का सिर तन से जुदा करने की धमकी, अब हैदराबाद से हुआ गिरफ्तार

कौन है गौहर चिश्ती जिसने दी थी नूपुर शर्मा का सिर तन से जुदा करने की धमकी, अब हैदराबाद से हुआ गिरफ्तार

Gauhar Chisti Arrest: नूपुर शर्मा का ‘सिर तन से जुदा’ करने की धमकी देने वाला गौहर चिश्ती हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि गौहर चिश्ती ने 17 जून को अजमेर की दरगाह के बाहर ये विवादित बयान दिया था। तब उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया था, लेकिन अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड की जांच में जुटी NIA ने अजमेर दरगाह के खादिम गौहर चिश्ती को रडार पर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजमेर पुलिस काफी दिनों से गौहर चिश्ती की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच पता चला कि वो हैदराबाद में छिपा हुआ है। इसके बाद उसे हैदराबाद में गिरफ्तार किर लिया गया। अब उसे अजमेर लाया जा रहा है। बता दें कि गौहर चिश्ती के अलावा अजमेर दरगाह के खादिमों में आदिल चिश्ती और सरवर चिश्ती का भी नाम है। इन तीनों ने ही नूपुर शर्मा के खिलाफ विवादित बयान देते हुए सिर तन से जुदा करने की बात कही थी।

कौन है गौहर चिश्ती?
गौहर चिश्ती अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह का खादिम है। उदयपुर में कन्हैयालाल की बर्बर तरीके से की गई हत्या के मामले में भी गौहर चिश्ती का कनेक्शन सामने आया है। दरअसल, कन्हैयालाल की हत्या के बाद हत्यारे रियाज और गौस भागकर गौहर के पास ही पनाह लेने अजमेर आ रहे थे। लेकिन दोनों को रास्ते में ही पकड़ लिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौहर चिश्ती 17 जून को उदयपुर गया था, जहां उसने सिर कलम करने के नारे भी लगवाए थे।

25 जून को गौहर चिश्ती पर दर्ज हुआ था केस : 
अजमेर पुलिस ने 25 जून को गौहर चिश्ती के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाने का केस दर्ज किया था। इसके बाद से वह फरार हो गया था। गौहर चिश्ती का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो कहता है- हम अपने हुजूर की शान में गुस्ताखी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। गुस्ताख ए रसूल की एक सज़ा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा। अपने आका की इज्जत के लिए हम सिर कटाने को तैयार हैं। नूपुर ने हमारे आका की शान में गुस्ताखी की है, इसलिए उसे जीने का हक नहीं है। नूपुर शर्मा मुर्दाबाद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...