अमेरिका: एयर शो के दौरान हवा में टकराए दो विमान, टुकड़े-टुकड़े होकर नीचे गिरे, लगी आग

अमेरिका: एयर शो के दौरान हवा में टकराए दो विमान, टुकड़े-टुकड़े होकर नीचे गिरे, लगी आग

डलास। अमेरिका के डलास में शनिवार को एयर शो के दौरान हवा में उड़ान भर रहे बोइंग बी-17 बमवर्षक विमान से एक छोटे विमान की टक्कर हो गई। एयर शो का आयोजन टेक्सास राज्य के डलास एयरपोर्ट पर किया जा रहा था। टक्कर के चलते हवा में ही दोनों विमान टुकड़े-टुकड़े हो गए। विमान जमीन पर गिरा तो आग का गोला बन गया। एयर शो में मौजूद लोग हादसा देख चीखने लगे। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है।

यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने दोनों विमानों के पायलटों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी है। हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि कम ऊंचाई पर एक बड़ा बी-17 विमान उड़ान भर रहा है। वह सीधे आगे की ओर बढ़ता है। उसी वक्त एक छोटा बेल पी-63 किंगकोबरा विमान बाई ओर से तेजी से आता है और बी-17 विमान से टकरा जाता है। टक्कर होते ही दोनों विमान टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं। विमान के जमीन पर गिरने के बाद आग का बड़ा गोला उठता है। बी-17 दूसरे विश्व युद्ध के समय का विमान है। इसे भारी बमबारी के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

हादसे की हो रही जांच
एफएए (Federal Aviation Administration) और नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड द्वारा हादसे की जांच की जा रही है। डलास के मेयर एरिक जॉनसन ने कहा है कि हमारे शहर में एयरशो के दौरान भयानक त्रासदी हुई है। इस समय कई विवरण अज्ञात या अपुष्ट हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने डलास पुलिस विभाग के साथ दुर्घटनास्थल की कमान संभाली है। डलास फायर-रेस्क्यू ने सहायता की है।

द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने के हैं हादसे का शिकार हुए दोनों विमान
गौरतलब है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी वायु सेना के बी-17 बमवर्षक विमानों ने अहम भूमिका निभाई थी। जर्मनी से जंग जीतने में इस विमान का खास रोल माना जाता है। यह दुनिया में सबसे अधिक बनाया गया बमवर्षक विमान है। अमेरिकी वायु सेना द्वारा इन विमानों को अपने गौरवशाली इतिहास के रूप में संजोकर रखा जाता है और खास एयर शो में उड़ाया जाता है।

एयर शो के दौरान बी-17 विमान से टकराने वाला बेल P-63 किंगकोबरा विमान  भी द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने का है। यह लड़ाकू विमान है। इसका इस्तेमाल सोवियत एयर फोर्स द्वारा युद्ध में किया गया था। इससे पहले 2 अक्टूबर 2019 को B-17 विमान हादसे का शिकार हुआ था। कनेक्टिकट के विंडसर लॉक्स के एक एयरपोर्ट पर हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हुई थी।

Share post:

Popular

More like this
Related

Steden vol snelheid en avontuur met City Mega Garage Hot Wheels

De Ultieme Race-ervaring met City Mega Garage Hot Wheels ...

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...