उत्तराखंड में हरीश रावत को सीएम फेस घोषित करने में क्यों हिचक रही है कांग्रेस, जानिये पूरी वजह

उत्तराखंड में हरीश रावत को सीएम फेस घोषित करने में क्यों हिचक रही है कांग्रेस, जानिये पूरी वजह

देहरादून, कांग्रेस ने पंजाब में वर्तमान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम का चेहरा घोषित कर दिया है। लेकिन उत्तराखंड में कांग्रेस खुलकर सीएम के चेहरे पर दांव खेलने से हिचक रही है। यहां फिलहाल सामूहिक नेतृत्व का फार्मूला ही कायम रहेगा।  प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कहते हैं पंजाब और उत्तराखंड की तुलना नहीं की जानी चाहिए। फिलहाल उत्तराखंड में कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने के अपने स्टैंड पर कायम है।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस का उत्तराखंड में विपक्ष में होना और पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कैंप में सीएम चेहरे पर एक राय नहीं होने के कारण हाईकमान ने चेहरे की ऐलान नहीं किया। कांग्रेस लीडरशिप साफ तौर पर स्वीकार कर रही है कि हरीश रावत उत्तराखंड में पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं। लेकिन उन्हें सीधे सीएम चेहरा घोषित कर प्रीतम कैंप को नाराज नहीं करना चाहती।

एक

नेता का कहना है कि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है जबकि उत्तराखंड में विपक्ष में है लिहाजा कांग्रेस ऐसा कदम नहीं उठाना चाहती जिससे पार्टी का कोई धड़ा असहज हो। हरीश रावत के साथ तीन चेहरे और भी उत्तराखंड कांग्रेस में सीएम के चेहरे के रूप में हरीश रावत का नाम सबसे आगे हैं। लेकिन उनके साथ ही नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह कैंप भी उन्हें लगातार भावी सीएम के रूप में प्रचारित करता आ रहा है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य में भावी सीएम खुद रावत भी देखते आ रहे हैं। इन सबके बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को भी छिपे रुस्तम के रूप में देखा जा रहा है।

हरीश रावत कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हैं। जाहिर तौर पर वो पार्टी का बड़ा चेहरा हैं। सीएम को लेकर हाईकमान ने अंतिम निर्णय लेना है। हाईकमान जो निर्णय करेगा, वो सभी को स्वीकार्य होगा।
देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस

हरीश रावत उत्तराखंड ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के बड़े नेता हैं। उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व ने सभी नेताओं को उनकी योग्यताओं के अनुसार जिम्मेदारी दी हैं। समय आने पर तस्वीर साफ हो जाएगी।
मोहन प्रकाश, सीनियर आब्जर्वर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...