Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

लखनऊ, 5 सितम्बर 2021

यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एक लाख 58 हजार शिक्षामित्रों को समायोजित करने के साथ ही पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। कोरोना काल में भाजपा की सरकार ने 1600 शिक्षकों को मौत के मुंह में धकेलने का काम किया। मां गंगा को साफ करने के नाम पर करोड़ों डकार गए और अब झूठी कसमें खा रहे हैं। योगी को लैपटॉप चलाना ही नहीं आता, इसलिए नहीं दिये। उक्त बातें रविवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जिले के डीघ ब्लाक के इनारगांव में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहीं।

सपा प्रमुख ने सूबे की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गंगा बिहार की ओर बहती हैं। ऐसे में वहां से शव प्रयागराज की ओर कैसे आ सकते हैं। लखनऊ मत जाना नहीं तो आपका नाम बदल दिया जाएगा। कहा कि मिर्जापुर में बन रहा विन्ध्य कॉरिडोर, रोप वे योजना पूर्व की सपा सरकार की देन है। महंगाई पर भाजपा को घेरते हुए अखिलेश ने कहा कि पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ा दिए गए।

आम आदमी से लेकर किसान परेशान हैं और दावा किया जाता है आय दोगुनी करने का। कहा कि भदोही को पौने दो सौ करोड़ का कारपेट एक्सपो मार्ट,  कई सड़कें, ओवरब्रिज पूर्व की सपा सरकार ने दिया। जिससे कारोबार बढ़ा। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री रुबीना कुरैशी, एमएलसी मान सिंह यादव, आशुतोष सिन्हा, लाल बिहारी यादव, पूर्व विधायक जाहिद बेग, हाजी अब्दुल रब अंसारी आदि रहे। संचालन शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पांडेय व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास यादव ने किया।