Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

दिल्ली विधानसभा में हंगामा: बीजेपी और आप विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक, बिष्‍ट ने कहा- ‘ये मच्‍छी बाजार नहीं’

दिल्ली विधानसभा में हंगामा: बीजेपी और आप विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक, बिष्‍ट ने कहा- ‘ये मच्‍छी बाजार नहीं’

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा सत्र के आखिरी दिन सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। जब बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट अपनी बात रख रहे थे, तब आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने प्लेकार्ड दिखाकर विरोध जताना शुरू कर दिया। इस पर बिष्ट नाराज हो गए और गुस्से में बोले, “ये मच्छी बाजार नहीं है।”

बीजेपी विधायक अभय कुमार वर्मा ने भी आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में रहने वालों को जिम्मेदारी लेनी होगी, कोई बहाना नहीं चलेगा। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कैग (CAG) रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आप सरकार की अनियमितताओं का खुलासा हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि आप का हेल्थ मॉडल सिर्फ पैसा इकट्ठा करने का जरिया था।

कैग रिपोर्ट पर मचा बवाल
दिल्ली की नवगठित भाजपा सरकार लगातार आम आदमी पार्टी को घेरने में लगी हुई है। अभी तक 14 में से दो रिपोर्ट पेश की जा चुकी हैं, जिनमें पहली रिपोर्ट शराब नीति घोटाले और दूसरी स्वास्थ्य क्षेत्र की अनियमितताओं पर केंद्रित थी। सोमवार को विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रबंधन पर एक और रिपोर्ट पेश की जाएगी।

बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था में भारी गड़बड़ियां की गई हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बता रही है।

दिल्ली सीएम ने किया बजट का ऐलान
इस हंगामे के बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि 24 से 26 मार्च के बीच ‘विकसित दिल्ली’ बजट पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के विभिन्न वर्गों के सुझावों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष की अपील
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष को हंगामे की बजाय चर्चा पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मुलाकात कर उन्हें अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव सौंपा जाएगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में वाद-विवाद जरूरी है, लेकिन इसे रचनात्मक होना चाहिए। उनका मानना है कि सदन में हंगामे की बजाय सार्थक चर्चा होनी चाहिए, जिससे दिल्ली के नागरिकों को लाभ मिले।

“हेल्थ सेक्टर में भारी गड़बड़ियां”
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि आप सरकार इसलिए हंगामा कर रही है क्योंकि उसके कारनामे उजागर हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हेल्थ सेक्टर में बहुत ज्यादा गड़बड़ियां हुई हैं, जो अब कैग रिपोर्ट में सामने आ रही हैं।

सोमवार को विधानसभा में कैग रिपोर्ट पर चर्चा जारी रहेगी और दिल्ली सरकार को इन आरोपों का जवाब देना होगा।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...