यूपी चुनाव 2022: समाजवादी पार्टी और रालोद के गठबंधन की दूसरी सूची जारी, राष्ट्रीय लोकदल के सात प्रत्याशियों के नाम

यूपी चुनाव 2022: समाजवादी पार्टी और रालोद के गठबंधन की दूसरी सूची जारी, राष्ट्रीय लोकदल के सात प्रत्याशियों के नाम

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की पहली सूची जारी होने के बाद शनिवार को समाजवादी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में राष्ट्रीय लोकदल के सात प्रत्याशियों के नाम हैं। इस तरह से अब 403 विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के 26 प्रत्याशियों का नाम जारी कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी राष्ट्रीय लोकदल के सात प्रत्याशियों का नाम आज जारी किया गया है। समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन के अब तक 36 प्रत्याशियों का नाम घोषित हो गया है।

राष्ट्रीय लोकदल ने थाना भवन से अशरफ अली, बुढाना से राजपाल बालियान, मीरापुर से चंदन चौहान, मुरादनगर से सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, शिकापुर से किरनपाल सिंह, बरौली से प्रमोद कुमार गौड़ तथा इगलास से बीरपाल सिंह दिवार को प्रत्याशी बनाया है।

 

मांट सीट से सपा व रालोद के अलग-अलग प्रत्याशी

मथुरा की मांट सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों में घमासान मचा है। रालोद ने पूर्व में प्रत्याशी रहे योगेश नौहवार को शुक्रवार को प्रत्याशी घोषित किया था। शनिवार को सपा ने एमएलसी संजय लाठर को बी फार्म जारी कर दिया। दोनों ही नेता खुद के प्रत्याशी होने का दावा कर रहे हैं। योगेश नौहवार ने जागरण को फोन पर बताया कि रालोद ने गठबंधन से मुझे प्रत्याशी बनाया है और सिंबल के लिए बी फार्म भी जारी कर दिया है जबकि संजय लाठर ने सपा की ओर से गठबंधन का खुद को प्रत्याशी बनाने का एलान किया है। सपा जिलाध्यक्ष लोकमणि जादौन ने बताया कि सपा ने संजय लाठर को प्रत्याशी बनाया है, योगेश नौहवार पर नेतृत्व फैसला लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...