Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

नई दिल्ली, 27 जनवरी 2021

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जिस तरह दिल्ली में ‘ट्रैक्टर रैली’ के नाम पर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं, वो बेहद ही शर्मनाक है। किसानों ने गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण ‘ट्रैक्टर परेड’ का वादा किया था, लेकिन सारे वादे गलत और झूठे साबित हुए। प्रदर्शनकारियों ने कल जिस तरह का व्यवहार दिल्ली पुलिस और दिल्ली के साथ किया है,उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम ही है तो वहीं इस बीच किसान नेताओं ने लालकिला पर हुए बवाल के लिए पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने एक वीडियो जारी करके कहा कि किसानों का हिंसा से कोई लेना-देना नहीं है, हमारा इरादा शांति से केवल विरोध प्रदर्शन करना था लेकिन जो कुछ भी कल हुआ है वो दीप सिद्धू ने किया है। लालकिला जाने का हमारा कोई कार्यक्रम नहीं था लेकिन वह बागी होकर वहां गया और कुछ लोग भी उसके बहकावे में आ गए, वो लोग भी समझ ही नहीं पाए कि वे क्या करना चाह रहा है।

‘दीप सिद्धू भाजपा सांसद सन्नी देओल का एजेंट रह चुका है’

चढ़ूनी के इस वीडियो के सामने आने के बाद भड़की कांग्रेस ने कहा कि ऐसा लगता है कि जो कुछ भी कल हुआ वो एक सोची-समझी साजिश थी। दीप सिद्धू ,भाजपा सांसद सनी देओल का एजेंट रह चुका है, पहले भी उसके खिलाफ कई बातें सामने आई थीं लेकिन उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ, जिससे लगता है कि उसे कोई बचा रहा है। कांग्रेस के लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी दावा किया कि वो दीप सिद्धू ही है जिसने लाल किले पर झंडा फहराया है वो SFJ का मेंबर है। हालांकि बवाल बढ़ने के बाद दीप सिद्धू ने फेसबुक लाइव करते हुए दावा किया हमने लाल किले पर सिर्फ निशान साहिब ही फहराया और विरोध करना तो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।

एक्टर दीप सिद्धू से मेरा कोई लेना-देना नहीं:देओल

मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही सनी देओल ने ट्वीट करके कहा था कि ‘एक्टर दीप सिद्धू,जो कि चुनाव के वक्त मेरे साथ था, वो अब मेरे साथ नहीं है, मेरा उससे कोई संपर्क नहीं है इसलिए वो जो कुछ कह रहा है या कर रहा है, वो अपने मन से कर रहा है। मेरा उसकी गतिविधि से कोई लेना देना नहीं है। मुझे पता है कि कई लोग किसानों और सरकार के बीच की बातचीत में अड़चन डाल रहे हैं। वो किसानों के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं हालांकि ये सब कुछ करने के पीछे उनको कई निजी स्वार्थ जरूर हो सकता है, फिलहाल मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि जल्द ही सब ठीक होगा।’

NIA ने की थी दीप सिद्धू से पूछताछ

गौरतलब है कि एक्टर दीप सिद्धू किसान आंदोलन से जुड़े हैं और प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन कर रहे हैं। हाल ही में NIA ने उनसे और सिख फॉर जस्टिस नाम के अलगाववादी संगठन के खिलाफ दायर एक केस के बारे में पूछताछ की थी। दीप सिद्धू इससे पहले भी अपने विवादित बयानों के लेकर चर्चा में भी रहे है।