Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई दिल्ली, 27 जनवरी 2021

पाकिस्तान की जेल में 18 साल तक रहीं भारत की हसीना बेगम गणतंत्र दिवस के मौके पर हिंदुस्तान लौट आईं। मंगलवार को 65 वर्षीय हसीना बेगम महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अपने परिजनों से मिलीं। आपको बता दें कि हसीना बेगम 18 साल पहले अपने पति के रिश्तेदारों से मिलने के लिए पाकिस्तान गई थीं और उस वक्त उनका पासपोर्ट वहां खो गया था, जिसके बाद उन्हें जेल में डाल दिया गया। इस मामले में औरंगाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

भारत में आकर स्वर्ग जैसा महसूस हो रहा है- हसीना बेगम

मंगलवार को जब हसीना बेगम औरंगाबाद पहुंची तो उनके रिश्तेदारों और कई पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भारत लौटने के बाद हसीना बेगम ने कहा कि पाकिस्तान की जेल में उन्होंने काफी मुश्किल भरे दिन गुजारे हैं, लेकिन अब अपने वतन लौट आने के बाद शांति का एहसास हो रहा है। हसीना बेगम ने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं स्वर्ग में हूं। हसीना बेगम ने बताया कि पाकिस्तानियों ने मुझे जबरदस्ती कैद कर दिया था। हसीना बेगम ने इस दौरान औरंगाबाद पुलिस का भी धन्यवाद किया।

पाकिस्तान की अदालत ने मांगी थी जानकारी

आपको बता दें कि हसीना बेगम भारत में औरंगाबाद के सिटी चौक थाना क्षेत्र के राशिदपुर की रहने वाली हैं। 18 साल पहले उनकी मुलाकात यूपी के सहारनपुर निवासी दिलशाद अहमद से हुई थी। दोनों की शादी हो गई। पाकिस्तान की जेल में बंद हो जाने के बाद हसीना बेगम ने अदालत से आग्रह किया था कि वो निर्दोष हैं। इस मामले में पाकिस्तान की अदालत ने भी जानकारी मांगी। औरंगाबाद पुलिस ने पाकिस्तान को सूचना भेजी कि बेगम के नाम पर औरंगाबाद में सिटी चौक पुलिस स्टेशन के तहत एक घर पंजीकृत है। पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते बेगम को रिहा कर दिया और उसे भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया।