Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

नई दिल्ली, 27 जनवरी 2021

मंगलवार को दिल्ली में हुई हिंसा के लिए हरियाणा के किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने वीडियो जारी करके कहा है कि जो कुछ भी कल हुआ है वो दीप सिद्धू ने किया है। लालकिला जाने का हमारा कोई कार्यक्रम नहीं था। वह बागी होकर वहां गया और लोग भी उसके बहकावे में आ गए, वो लोग भी समझ नहीं पाए कि वे क्या करना चाह रहा है। हमारे आंदोलन का उससे कोई लेना-देना नहीं है।

जिसके बाद इस मसले पर सियासत भी गर्मा गई है। स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने ​कहा कि दीप सिद्धू चुनाव में सनी देओल का एजेंट रहा है, ऐसा लग रहा है कि जो कुछ भी हुआ है उसके पीछे गहरी साजिश है तो वहीं कांग्रेस के लोकसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भी कहा है कि सिद्धू के खिलाफ पहले भी शिकायतें आई हैं लेकिन उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया, ऐसा मालूम पड़ता है कि जैसे कोई उसे बचा रहा है। इस तरह की खबरें सामने आने के बाद गुरदासपुर से भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेता सनी देओल ने इस बारे में ट्वीट किया है।

‘जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ’

उन्होंने ट्वीट किया कि ‘आज लाल किले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी, 6 December को ,Twitter के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नहीं है।जय हिंद।’

जबकि इससे पहले सन्नी देओल मे ट्वीट में लिखा था कि ‘ एक्टर दीप सिद्धू ,जो कि चुनाव के वक्त मेरे साथ था, वो अब मेरे साथ नहीं है, मेरा उससे कोई संपर्क नहीं है इसलिए वो जो कुछ कह रहा है या कर रहा है, वो अपने मन से कर रहा है। मेरा उसकी गतिविधि से कोई लेना देना नहीं है। बता दें कि गुरनाम सिंह चढ़ूनी के वीडियो के सामने आने के बाद फेसबुक लाइव करते हुए दावा किया हमने लाल किले पर सिर्फ निशान साहिब ही फहराया और विरोध करना तो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है।