Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद प्लेटफॉर्म पर टिकटों की बिक्री बंद, संगम स्टेशन 28 फरवरी तक बंद

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद प्लेटफॉर्म पर टिकटों की बिक्री बंद, संगम स्टेशन 28 फरवरी तक बंद

नई दिल्ली: महाकुंभ मेले के दौरान देशभर से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं, जिससे रेलवे स्टेशनों पर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। इसी भीड़ के चलते शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद रेलवे ने सुरक्षा इंतजामों को कड़ा करने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं।

प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद

नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद रेलवे ने त्वरित कदम उठाते हुए प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोक दी है। इसके अलावा, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए कई अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण को लेकर खास प्रोटोकॉल लागू किया है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष उपाय

रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए हैं:

क्राउड मैनेजमेंट के लिए विशेष ट्रेनिंग: रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षा बलों को भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

सीढ़ियों पर बैठने की अनुमति नहीं: स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के तहत सीढ़ियों पर किसी को बैठने नहीं दिया जाएगा।

वेटिंग एरिया की व्यवस्था: यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष प्रतीक्षा क्षेत्र बनाए जा रहे हैं।

60 प्रमुख प्लेटफॉर्मों पर विशेष निगरानी: संवेदनशील प्लेटफॉर्मों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है।

सीसीटीवी निगरानी का दायरा बढ़ा: स्टेशन के हर हिस्से पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

रेलवे प्रशासन ने वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है, जो पहले भी इन स्टेशनों पर सेवा दे चुके हैं। दिल्ली पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) के अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है। स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित सुरक्षा दलों को भी तैनात किया गया है।

एंट्री और एग्जिट के नए नियम

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रवेश और निकास के नए नियम लागू किए गए हैं:

प्लेटफॉर्म 16 से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को केवल अजमेरी गेट से प्रवेश मिलेगा।

प्रयागराज स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों को पहाड़गंज की ओर से एंट्री नहीं दी जाएगी।

अन्य ट्रेनों के कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को दोनों ओर से प्रवेश मिलेगा।

प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को 17 फरवरी से 28 फरवरी तक बंद करने का फैसला किया है। जिला प्रशासन के अनुरोध पर लिया गया यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से किया गया है।

प्रयागराज में कुल नौ रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें संगम रेलवे स्टेशन मेले के क्षेत्र के सबसे करीब स्थित है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

Share post:

Popular

More like this
Related