Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

‘मिनी इंडिया’ मॉरीशस की खूबसूरती: सात रंगों की धरती और अन्य शानदार जगहें

‘मिनी इंडिया’ मॉरीशस की खूबसूरती: सात रंगों की धरती और अन्य शानदार जगहें

मॉरीशस सिर्फ एक ट्रॉपिकल आइलैंड ही नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक संगम और प्राकृतिक खूबसूरती का अनोखा उदाहरण भी है। इसे ‘मिनी इंडिया’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहां की 60% से अधिक आबादी भारतीय मूल की है। हिंदी, भोजपुरी, तमिल और उर्दू जैसी भाषाओं का यहां व्यापक रूप से इस्तेमाल होता है। इस साल 12 मार्च को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अगर आप मॉरीशस घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में जरूर जानें।

1. चामरेल – सात रंगों की धरती
मॉरीशस का चामरेल गांव अपनी ‘सात रंगों की धरती’ के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यह एक दुर्लभ प्राकृतिक स्थल है, जहां मिट्टी सात अलग-अलग रंगों में दिखाई देती है—लाल, भूरा, नीला, बैंगनी, हरा, पीला और नारंगी। यह रंग प्राकृतिक खनिजों और ज्वालामुखीय गतिविधियों की वजह से उभरते हैं। साथ ही, यहां 100 मीटर ऊंचाई से गिरता झरना भी है, जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है।

2. ग्रैंड बेसिन – गंगा तालाब
हिंदू आस्था से जुड़ा ग्रैंड बेसिन, जिसे ‘गंगा तालाब’ भी कहा जाता है, मॉरीशस के भारतीय समुदाय के लिए बेहद पवित्र स्थान है। यह एक शांत ज्वालामुखीय झील है, जिसके किनारे भगवान शिव, हनुमान और लक्ष्मी के विशाल मंदिर स्थित हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां भव्य आयोजन होते हैं, जिसमें हजारों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।

3. ला वैनिले नेचर पार्क
अगर आप वाइल्डलाइफ प्रेमी हैं, तो ला वैनिले नेचर पार्क एक बेहतरीन जगह है। यह पार्क मगरमच्छों के संरक्षण के लिए मशहूर है, लेकिन यहां कछुए, चमगादड़, बंदर और कई अन्य जानवर भी देखे जा सकते हैं। बच्चों और एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

4. ब्लैक रिवर गॉर्जेस नेशनल पार्क
प्रकृति प्रेमियों के लिए ब्लैक रिवर गॉर्जेस नेशनल पार्क किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह मॉरीशस का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जहां 140 से अधिक प्रकार के पक्षी और 300 से अधिक फूलों वाले पौधों की प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां पिंक पिजन नामक दुर्लभ पक्षी भी देखने को मिल सकता है, जो दुनिया में केवल मॉरीशस में पाया जाता है।

मॉरीशस अपनी प्राकृतिक सुंदरता, भारतीय संस्कृति और धार्मिक स्थलों की वजह से भारतीय पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। अगर आप ट्रॉपिकल आइलैंड की खूबसूरती और भारतीय परंपराओं का संगम देखना चाहते हैं, तो मॉरीशस आपकी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल होना चाहिए।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...