Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

दिल्ली में ‘महिला समृद्धि योजना’ को मिली मंजूरी, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

दिल्ली में ‘महिला समृद्धि योजना’ को मिली मंजूरी, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

नई दिल्ली, दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली कैबिनेट ने ‘महिला समृद्धि योजना’ को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली की जनता से किए गए हर वादे को हम पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं। इतना बड़ा फैसला केवल बीजेपी ही कर सकती है।”

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को कुछ आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें आधार कार्ड, दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र, आधार से लिंक बैंक खाता और आय प्रमाण पत्र शामिल हैं। माना जा रहा है कि जिन परिवारों की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम है, वे इस योजना के लिए पात्र होंगे।

कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी भाग लिया और दिल्ली की महिलाओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सहभागिता के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उन्होंने कहा, “जिस घर में नारी का सम्मान नहीं है, वह घर आगे बढ़ नहीं सकता। जिस देश में नारी का सम्मान नहीं है, वह देश आगे नहीं बढ़ सकता। मोदी जी ने इस बात को समझा और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि डबल इंजन सरकार के रूप में प्रत्येक काम करने की योजना बन चुकी है, जो दिल्ली को अधिक सुरक्षित और समृद्ध बनाने वाली है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पिंक पीसीआर और पिंक कॉन्स्टेबल की संख्या बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा, साथ ही जहां-जहां जरूरत है, वहां पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा।

रेखा गुप्ता ने अपने संगठनात्मक अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह 1993 से संगठन से जुड़ी हैं और पिछले 30 वर्षों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा, “मुझे वह सम्मान मिला जिसके सपने देखते थे, वह अधिकार मिला जो पहुंच के बाहर था।”

इस योजना के लागू होने से दिल्ली की लाखों महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वे समाज में अधिक सशक्त भूमिका निभा सकेंगी।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...