Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

पुलवामा हमले की छठी बरसी: पीएम मोदी के साथ देशभर से शहीदों को श्रद्धांजलि

पुलवामा हमले की छठी बरसी: पीएम मोदी के साथ देशभर से शहीदों को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले की छठी बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा, “2019 में पुलवामा में हमने जिन साहसी नायकों को खो दिया, उन्हें श्रद्धांजलि। आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी नहीं भूलेंगी।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शहीद जवानों को नमन करते हुए कहा कि देश के लिए उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि आतंकवाद समूची मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया संगठित हो चुकी है। उन्होंने मोदी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार आतंकवादियों के समूल नाश के लिए संकल्पित है।

पुलवामा हमले का पूरा घटनाक्रम

14 फरवरी 2019 को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे और कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी एक कार से सीआरपीएफ के काफिले की एक बस को टक्कर मार दी थी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस हमले की विस्तृत जांच की और 13,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। जांच में कुल 19 आरोपियों के नाम सामने आए। इनमें जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के भतीजे मोहम्मद उमर का नाम भी शामिल था। चार्जशीट में खुलासा हुआ कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे के किनारे फर्नीचर की दुकान चलाने वाले शाकिर ने हमले की योजना तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी।

बालाकोट एयरस्ट्राइक: भारत का करारा जवाब

पुलवामा हमले के 12 दिन बाद, 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंपों पर एयरस्ट्राइक की। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज फाइटर जेट्स ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति के रूप में देखा गया।

छह साल बाद भी पुलवामा हमले का दर्द देश के दिलों में जिंदा है। शहीद जवानों की शहादत को याद कर पूरा देश एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ अपने संकल्प को दोहरा रहा है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...