केजरीवाल सरकार के घोटालों की जांच करेंगी खुद CM रेखा गुप्‍ता, दिल्ली सरकार में विभागों का बंटवारा: जानें किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला

केजरीवाल सरकार के घोटालों की जांच करेंगी खुद CM रेखा गुप्‍ता, दिल्ली सरकार में विभागों का बंटवारा: जानें किस मंत्री को कौन सा मंत्रालय मिला

नई दिल्ली, दिल्ली में 27 साल बाद बनी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार ने आम जनता की समस्याओं को हल करने के लिए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त, महिला एवं बाल कल्याण समेत कई अहम मंत्रालय खुद के पास रखे हैं, जबकि बाकी मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

यमुना की सफाई की जिम्मेदारी प्रवेश वर्मा को
दिल्ली में यमुना नदी की सफाई एक बड़ा मुद्दा रहा है। चुनाव के दौरान बीजेपी ने यमुना को साफ करने और उस पर रिवर फ्रंट बनाने का वादा किया था। अब इस जिम्मेदारी को पूरा करने का भार प्रवेश वर्मा को सौंपा गया है। हालांकि, दिल्ली के सभी नाले यमुना में गिरते हैं, जिससे यह काम किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

परिवहन व्यवस्था सुधारेंगे डॉ. पंकज सिंह
दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाना भी एक बड़ी चुनौती है। नए परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली में बसों की खरीद, संचालन और डीटीसी की वित्तीय स्थिति को सुधारने के साथ-साथ मेट्रो फेज-4 की धीमी प्रगति को तेज करना उनकी प्राथमिकता होगी।

दिल्ली को प्रदूषण से बचाएंगे मनजिंदर सिंह सिरसा
दिल्ली में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है, जो हर सर्दी में विकराल रूप ले लेती है। नए पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को इसे नियंत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पराली जलाने और अन्य प्रदूषण स्रोतों को कम करने के लिए उन्हें कड़े कदम उठाने होंगे।

केजरीवाल सरकार के घोटालों की जांच खुद करेंगी सीएम रेखा 
बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान कथित शराब घोटाले समेत अन्य मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर कई आरोप लगाए थे। अब इन घोटालों की जांच का जिम्मा विजिलेंस विभाग को सौंपा गया है, जिसे खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास रखा है। उन्होंने साफ किया है कि पिछली सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

दिल्ली में किस मंत्री के पास कौन सा विभाग?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी टीम-6 में विभागों का बंटवारा इस प्रकार किया है:

रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री): वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार
प्रवेश वर्मा: पीडब्ल्यूडी, जल, कानूनी मामले, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, गुरुद्वारा मामले
आशीष सूद: गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा
कपिल मिश्रा: कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, कला, संस्कृति, भाषा और पर्यटन
मनजिंदर सिंह सिरसा: उद्योग, वन एवं पर्यावरण, खाद्य एवं आपूर्ति
डॉ. पंकज सिंह: स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी
रवींद्र इंद्राज: सामाजिक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सहकारिता

दिल्ली की नई सरकार के सामने बड़ी चुनौतियाँ हैं, लेकिन बीजेपी ने इनका समाधान निकालने का भरोसा दिलाया है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी टीम इन वादों को कितनी तेजी से पूरा कर पाती है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...