यूपीः जितिन प्रसाद को PWD तो केशव प्रसाद को ग्रामीण विकास मंत्रालय, जानें योगी कैबिनेट में किसको क्या जिम्मा मिला

यूपीः जितिन प्रसाद को PWD तो केशव प्रसाद को ग्रामीण विकास मंत्रालय, जानें योगी कैबिनेट में किसको क्या जिम्मा मिला

लखनऊ,उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। सीएम योगी ने अपने पास राजस्व और सूचना के साथ गृह विभाग जैसे अहम मंत्रालय रखे हैं। जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य विकास और राष्ट्रीय एकीकरण समेत 6 मंत्रालय दिए गए हैं। वहीं, जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेश खन्ना को वित्त, संसदीय कार्य, सूर्य प्रताप शाही को कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, सिंचाई एवं जल संसाधन, सिंचाई (यांत्रिकी), लघु सिंचाई, परती भूमि विकास और बाढ़ नियंत्रण की जिम्मेदारी दी गई है।

बेबी रानी मौर्य महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बनाई गई हैं। लक्ष्मी नारायण चौधरी को गन्ना विकास, चीनी मिलें, नंद गोपाल गुप्ता नंदी को औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई और निवेश प्रोत्साहन का जिम्मा दिया गया है। अनिल राजभर को श्रम, सेवायोजन और समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एके शर्मा को नगर विकास के साथ अतिरिक्त ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

आशीष पटेल प्राविधिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे

भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) के आशीष पटेल प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बॉट माप विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आशीष पटेल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं। वहीं, एक अन्य सहयोगी दल निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद को मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

भूपेंद्र सिंह चौधरी पंचायती राज मंत्री बनाए गए हैं। जबकि जयवीर सिंह को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग का जिम्मा दिया गया है। संदीप सिंह (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) को बेसिक शिक्षा, गुलाब देवी (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) को माध्यमिक शिक्षा और गिरीश चंद्र यादव (राज्य मंत्री-स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

दानिश आजाद को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

दयाशंकर सिंह (राज्यमंत्री-स्वतंत्र प्रभार) को परिवहन, असीम अरुण (राज्यमंत्री- स्वतंत्र प्रभार) को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलदेव सिंह ओलाख (राज्य मंत्री) को कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग सौंपा गया है। दानिश आजाद अंसारी को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...