Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई दिल्ली, 14जनवरी 2021

कोरोना वायरस (Corona Virus) के खिलाफ जंग में भारत (India) आखिरी लड़ाई के लिए तैयार है. देश में आगामी 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है. इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इस वैक्सीन प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे. खास बात है कि केंद्र सरकार ने फिलहाल सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) में तैयार हो रही कोविशील्ड (Covishield) और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin) की आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दी है.

माना जा रहा है कि कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी पहले टीका लगवाने वाले कुछ हेल्थकेयर वर्कर्स से भी बात कर सकते हैं. इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि पीएम मोदी कोविन ऐप (Covid Vaccine Intelligence Network) लॉन्च कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए वैक्सीन डिलीवरी की निगरानी और वितरण पर नजर रखी जाएगी. वैक्सीन कार्यक्रम के पहले चरण में 3 करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा.

यह वैक्सीन कार्यक्रम शनिवार को 3 हजार केंद्रों पर शुरू होगा, जिनकी संख्या को भविष्य में बढ़ाकर 5 हजार कर दिया जाएगा. पहले दिन 2934 केंद्रों पर 3 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा. हर टीकाकरण सत्र में ज्यादा से ज्यादा 100 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को सलाह दी है कि किसी भी केंद्र पर असामान्य रूप से वैक्सीन की संख्या न बढ़ाई जाए. वहीं, 10 फीसदी वैक्सीन को रिजर्व रखने के लिए कहा गया है

बुधवार को मंत्रालय ने जानकारी दी ‘राज्यों को वैक्सीन सत्र के दौरान 10 प्रतिशत वैक्सीन को रिजर्व या वेस्ट के रूप में रखने के लिए कहा गया है. वहीं, प्रतिदिन औसतन 100 वैक्सीनेशन तक के आदेश दिए गए हैं.’ कोविशील्ड और कोवैक्सीन की कई खेपों को पहले चरण के टीकाकरण के लिए देश को 12 शहरों में भेजा गया है. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने पाबंदियों के साथ वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति दी है.