Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नई दिल्ली, 14जनवरी 2021

देश के कई राज्यों में सामने आ चुके बर्ड फ्लू (Bird Flu) के मामलों को लेकर अब दिल्ली (Bird Flu in Delhi) के लिए एक राहत की खबर है. गुरुवार को दिल्ली सरकार ने चिकेन की खरीद, बिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाने का आदेश दिया है. इससे पहले 9 जनवरी को दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए सबसे बड़ी पोल्ट्री मार्केट गाजीपुर को बंद करने का आदेश दिया था. लेकिन गाजीपुर मुर्गा मंडी से जालंधर भेजे गए 100 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं. जिसकी वजह से दिल्ली में अभी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हो पाई है. इस वजह से दिल्ली सरकार ने गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट को खोलने का आदेश दिया है. बता दें कि, दिल्ली के संजय झील में बर्ड फ्लू की पुष्टि से पहले गाजीपुर मंडी से रैंडम सैंपल जालंधर भेजे गए थे, हालांकि अब भी एनिमल हसबैंडरी विभाग की टीम अलर्ट पर है और अलग-अलग इलाकों से रैंडम सैंपल जुटा रही है.

दिल्ली में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं. कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने बीते सोमवार शहर के बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत एवं पैकेटबंद चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी. सरकार ने एहतियात के तौर पर 10 दिन के लिए पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था.

गौरतलब है कि दिल्ली में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने भी दुकानों और रेस्तरां के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत ”चिकन” बेचने तथा रखने पर बुधवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी. अधिकारियों ने पहले कहा था कि कि मयूर विहार फेज-3, संजय झील और द्वारका सेक्टर 9 से लिए गए 10 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी. संजय झील में सोमवार को बत्तखों को मारा गया, जहां कई बत्तखें मृत पाई गई थीं.