Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

भारत में लंबे समय तक शासन करने वाली पार्टियों के पतन का मजाक नहीं बनाएं, सीख लें: पीएम मोदी

भारत में लंबे समय तक शासन करने वाली पार्टियों के पतन का मजाक नहीं बनाएं, सीख लें: पीएम मोदी

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतिम दिन अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि लंबे समय तक भारत पर शासन करने वाली पार्टियां अब अंतिम गिरावट में हैं। हमें उनका मजाक नहीं बनाना चाहिए बल्कि उनकी गलतियों से सीखना चाहिए। हमारा उद्देश्य  P2  से G2 का होना चाहिए अर्थात pro people, pro active governance (जनता सापेक्ष, सुशासन सापेक्ष) हमारी पूरी कार्य पद्धति होनी चाहिए। हमारी सोच होनी चाहिए तुष्टिकरण से तृप्तिकरण और ये जब हम करेंगे तभी हमारे जो लक्ष्य हैं एक भारत श्रेष्ठ भारत और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पूरे हो पाएंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि आजकल कईं राजनीतिक दल अपने अस्तित्व को बचाने में लगे हुए हैं। हमें उसपर न तो हास्य करना है और न व्यंग्य करना है। हमें सीखना है कि हम कोई ऐसा काम न करें जो उन्होंने किया। विविधता की शक्ति के साथ हम अपने संगठन के संकल्प को देश में विस्तारित करें।

हमारी सोच लोकतांत्रिक

उन्होंने कहा कि हमारी सोच लोकतांत्रिक है। तभी सरदार पटेल कांग्रेस के नेता थे, लेकिन उनकी विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी हमनें बनवाई। हमारी सोच लोकतांत्रिक है, इसीलिए जब हमनें प्रधानमंत्री म्यूजियम बनाया तो देश के सारे प्रधानमंत्रियों को हमने उसमें स्थान दिया।

बीजेपी के कार्यकर्ता तेलंगाना सहित कई राज्यों में बलिदान दे रहे, संघर्ष कर रहे

पीएम ने कहा कि आज जब हम तेलंगाना में है तो भाजपा बहुत जगह आगे बढ़ी है।भाजपा को उसके काम, उसकी गवर्नेंस और ईमानदारी के कारण जनता का बहुत आशीर्वाद मिलता है। लेकिन बहुत से ऐसे प्रदेश हैं, जहां अभी भी संघर्ष जारी हैं। कार्यकर्ता वहां बिना सत्ता की परवाह करते हुए संघर्ष और बलिदान करते हैं। इस दिशा में उन्होंने केरल, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की बात की। हैदराबाद में सरदार पटेल ने एक भारत की नींव रखी थी, जिसको तोड़ने का बहुत प्रयास होता था। अब भाजपा के कंधों पर एक  भारत से श्रेष्ठ भारत की यात्रा को पूरा करने का दायित्व है।

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग हैदराबाद में करीब 18 साल बाद हो रही है। पहले दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी में गरीब कल्याण योजना व अर्थव्यवस्था पर कई प्रस्ताव पास किए गए थे। देश में सैन्य बलों में भर्ती के लिए लागू किए गए अग्निपथ योजना की भी कार्यकारिणी में खूब सराहना की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related