Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा: भारत-घाना संबंधों को मिली ‘समग्र साझेदारी’ की नई ऊंचाई।

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा: भारत-घाना संबंधों को मिली ‘समग्र साझेदारी’ की नई ऊंचाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा ने भारत और पश्चिम अफ्रीकी देश घाना के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। यह पिछले तीन दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा रही, जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों को “समग्र साझेदारी (Comprehensive Partnership)” में परिवर्तित करने की ऐतिहासिक घोषणा की गई।

आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और वैश्विक शांति का संदेश

पीएम मोदी ने घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रमानी महामा के साथ बातचीत में स्पष्ट किया कि भारत और घाना दोनों आतंकवाद को मानवता का दुश्मन मानते हैं। उन्होंने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए घाना द्वारा दिखाई गई एकजुटता की सराहना की। दोनों देशों ने आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग और समन्वय को और गहराने का संकल्प लिया।

पश्चिम एशिया-यूरोप में युद्ध पर चिंता, “यह युद्ध का युग नहीं है” – मोदी

पश्चिम एशिया और यूरोप में जारी संघर्षों को लेकर दोनों नेताओं ने चिंता व्यक्त की और कूटनीति और संवाद के माध्यम से समाधान खोजने का समर्थन किया। पीएम मोदी ने दोहराया, “यह युद्ध का युग नहीं है।”

भारत-घाना सहयोग: 4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान भारत और घाना के बीच चार महत्वपूर्ण समझौते किए गए, जो निम्नलिखित क्षेत्रों को कवर करते हैं:

1. सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम (CEP) – कला, साहित्य, संगीत और विरासत में सहयोग को बढ़ावा।

2. मानकीकरण समझौता – भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और घाना स्टैंडर्ड अथॉरिटी (GSA) के बीच करार।

3. पारंपरिक चिकित्सा – भारत के आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान और घाना के ITAM के बीच सहयोग।

4. संयुक्त आयोग की बैठक का करार – उच्च स्तरीय संवाद को संस्थागत रूप देने का निर्णय।

रेयर अर्थ मिनरल्स माइनिंग: अफ्रीका से चीन को जवाब

भारत ने घाना के साथ रेयर अर्थ मिनरल्स की खोज और खनन पर अहम करार किया है। यह करार ऐसे समय में हुआ है जब चीन ने रेयर मैग्नेट के निर्यात पर नियंत्रण बढ़ा दिया है, जिससे वैश्विक तकनीकी और रक्षा उद्योगों पर संकट गहराने लगा है। पीएम मोदी ने कहा, “Security through Solidarity” ही आज का मंत्र है।

900 प्रोजेक्ट, $2 अरब का निवेश: भारत का आर्थिक भरोसा

पीएम मोदी ने बताया कि अब तक भारतीय कंपनियों ने घाना में करीब 2 अरब डॉलर (₹17,138 करोड़) का निवेश किया है और 900 से अधिक प्रोजेक्ट्स संचालित कर रही हैं। भारत ने फिनटेक सेक्टर में भी सहयोग का प्रस्ताव दिया है और UPI डिजिटल भुगतान प्रणाली को घाना में लागू करने की पेशकश की है।

‘ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान से नवाजे गए पीएम मोदी

घाना सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से नवाजा। इससे पहले यह सम्मान नेल्सन मंडेला, रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय, कोफी अन्नान जैसी वैश्विक हस्तियों को मिल चुका है।

मोदी ने सम्मान ग्रहण करते हुए कहा,

“यह सम्मान भारत और घाना के बीच ऐतिहासिक रिश्तों, सांस्कृतिक विविधता और युवाओं की आकांक्षाओं को समर्पित है। यह एक जिम्मेदारी भी है—भारत-घाना की दोस्ती को और मजबूत करने की।”

वैश्विक दक्षिण का नेतृत्व: G20 में अफ्रीकी संघ की स्थायी सदस्यता

पीएम मोदी ने बताया कि भारत और घाना दोनों वैश्विक दक्षिण (Global South) के अहम सदस्य हैं। उन्होंने गौरव के साथ उल्लेख किया कि भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को G20 की स्थायी सदस्यता मिली, जो दक्षिण-दक्षिण सहयोग की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...