Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ : मोदी सर के क्लास की 10 मजेदार और दिलचस्प बातें, टीचर्स और पेरेंट्स को दिया संदेश

‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ : मोदी सर के क्लास की 10 मजेदार और दिलचस्प बातें, टीचर्स और पेरेंट्स को दिया संदेश

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी अपनी खास पहल ‘परीक्षा पे चर्चा’ में छात्रों से सीधा संवाद किया। हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने परीक्षा के तनाव से निपटने के टिप्स दिए, साथ ही माता-पिता और शिक्षकों को भी अहम संदेश दिए। हंसी-मजाक के बीच पीएम मोदी ने ऐसी बातें साझा कीं जो हर छात्र के दिल को छू गईं। आइए जानते हैं इस खास चर्चा की 10 दिलचस्प बातें—

1. गाजर खाने का मजेदार सवाल
पीएम मोदी ने पोषण की अहमियत बताते हुए चुटकी ली—”आप में से कितने लोग गाजर चबाकर खाते हैं?” सवाल सुनकर बच्चे मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा कि सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ गाजर का हलवा ही नहीं, बल्कि कच्ची गाजर भी खानी चाहिए।

2. पानी का स्वाद चखा है?
पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा, “आपमें से कितने लोग पानी का स्वाद लेते हैं?” उन्होंने बताया कि हमें ध्यान देकर खाने-पीने की आदत डालनी चाहिए, न कि बस पेट भरने के लिए खाना खाना चाहिए।

3. अच्छी नींद का महत्व
छात्रों को परीक्षा की तैयारी के दौरान पूरी नींद लेने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, “आपको लग रहा होगा कि प्रधानमंत्री सोने के लिए बोल रहा है!” यह सुनकर छात्र हंस पड़े। उन्होंने समझाया कि पर्याप्त नींद दिमागी शक्ति को बढ़ाती है।

4. जब केरल की छात्रा ने सुनाई कविता
केरल की एक छात्रा की हिंदी सुनकर पीएम मोदी अचंभित रह गए। जब उन्होंने छात्रा से कविता सुनाने के लिए कहा, तो छात्रा ने जवाब दिया—”मुझे हिंदी बहुत पसंद है।”

5. एग्जाम के प्रेशर को दूर करने के लिए क्रिकेट का फॉर्मूला
पीएम मोदी ने बच्चों को परीक्षा के दबाव से बचने के लिए क्रिकेट का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “क्रिकेटर का ध्यान प्रेशर पर नहीं, बल्कि गेंद पर होता है, तभी वह अच्छा खेल पाता है। वैसे ही अगर आप लक्ष्य पर फोकस करेंगे तो तनाव महसूस नहीं होगा।”

6. बिहार का छात्र और राजनीति का सवाल
जब बिहार के एक छात्र ने लीडरशिप स्किल को लेकर सवाल पूछा, तो पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए कहा, “बिहार का लड़का हो और राजनीति का सवाल न पूछे, ये हो ही नहीं सकता!” इस पर पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा। फिर उन्होंने लीडरशिप की अहमियत पर बात की।

7. टीचर्स के लिए अहम संदेश
शिक्षकों को बच्चों की प्रतिभा पहचानने की सलाह देते हुए पीएम मोदी ने एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे एक बच्चा पढ़ाई में कमजोर था, लेकिन रोबोटिक्स में रुचि के कारण उसने स्कूल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहला स्थान दिलाया।

8. रिश्वत देने का मजेदार सवाल
त्रिपुरा के एक छात्र से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने मजाकिया लहजे में पूछा, “आप यहां कैसे पहुंचे? क्या रिश्वत देनी पड़ी?” इस पर छात्र ने जवाब दिया, “नहीं सर, त्रिपुरा में रिश्वत नहीं चलती!” पूरा हॉल हंसी से गूंज उठा।

9. मन को शांत कैसे रखें?
पीएम मोदी ने छात्रों को वर्तमान में जीने की सीख दी। उन्होंने कहा, “सबसे अमूल्य चीज है अभी का समय। वह गया तो हाथ नहीं आएगा, लेकिन उसे जी लिया तो जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा।”

10. माता-पिता को सलाह
पीएम मोदी ने माता-पिता से अपील की कि वे बच्चों पर सिर्फ पढ़ाई का दबाव न डालें, बल्कि उनकी रुचियों को भी समझें। उन्होंने कहा, “अगर कोई बच्चा पढ़ाई में कमजोर है, तो हो सकता है कि उसकी ताकत किसी और स्किल में हो। उसे पहचानें और सही दिशा दें।”

हर साल की तरह ‘परीक्षा पे चर्चा’ ने इस बार भी छात्रों को नई ऊर्जा दी। पीएम मोदी ने हल्के-फुल्के अंदाज में बच्चों को तनाव मुक्त रहने और सफलता पाने के बेहतरीन टिप्स दिए।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...