Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

ओमिक्रोन का बढ़ रहा खतरा, 10 राज्‍यों में टीमें भेजेगा स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय; जानिए- किस राज्‍य में कितने केस आए हैं सामने

ओमिक्रोन का बढ़ रहा खतरा, 10 राज्‍यों में टीमें भेजेगा स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय; जानिए- किस राज्‍य में कितने केस आए हैं सामने

नई दिल्‍ली, ओमिक्रोन वैरिएंट भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 10 चिन्हित राज्यों में बहु-अनुशासनिक केंद्रीय टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। ये वे राज्‍य हैं, जिनमें से ओमिक्रोन और कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ रही है या धीमी टीकाकरण गति देखने को मिल रही है। अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के इस सबसे तेज फैलने वाले वैरिएंट के देशभर में 415 मामले सामने आ चुके हैं। भारत में ओमिक्रोन अब तक 17 राज्‍यों तक पहुंच गया है। महाराष्‍ट्र में 100 से ज्‍यादा मामले ओमिक्रोन के सामने आ चुके हैं। वहीं, दिल्‍ली में भी आंकड़ा 79 पहुंच गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 115 लोग ओमिक्रोन को मात भी दे चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि अब तक किस राज्‍य में कितने ओमिक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं।

महाराष्‍ट्र में ओमिक्रोन के अब तक 108 मामले सामने आ चुके हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। ऐसे में राज्‍य सरकार ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बीएमसी ने खुले में नए साल के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इधर दिल्‍ली में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्‍या 79 पहुंच गई है। राजधानी में सार्वजनिक स्‍थलों के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा गुजरात में 43, तेलंगाना में 38, केरल में 37, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31 और राजस्‍थान में 22 मामले सामने आ चुके हैं।

इधर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भी पिछले कुछ दिनों से इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें तो 7 हजार 189 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान संक्रमण के कारण 387 लोग मारे गए हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने लोगों को सर्तक करते हुए महामारी के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से जल्‍द से जल्‍द कोरोना रोधी वैक्‍सीन लेने का आग्रह किया है। बता दें कि देशभर में अभी तक 141 करोड़ से ज्‍यादा कोरोना वैक्‍सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

 

उल्‍लेखनीय है कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन भी ओमिक्रोन को बेहद खतरनाक घोषित कर चुका है। दुनियाभर में ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैल रहा है। अमेरिका और यूके में तो इन दिनों एक लाख से ज्‍यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। चिंता की बात ये है कि इनमें से 70 फीसद से ज्‍यादा ओमिक्रोन के मामले हैं। ऐसे में भारत के लिए भी ये खतरे की घंटी है। भारत कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बने मुश्किल हालातों को देख चुका है। ऐसे में लोगों से यही आग्रह किया जा रहा है कि भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें और जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...