अब सिसोदिया होंगे गिरफ्तार- दिल्ली CM का दावा; बोले- सबको साथ भेजें जेल, PM मोदी ने दिया ईमानदारी का सर्टिफिकेट

अब सिसोदिया होंगे गिरफ्तार- दिल्ली CM का दावा; बोले- सबको साथ भेजें जेल, PM मोदी ने दिया ईमानदारी का सर्टिफिकेट

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा हुई गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने 2 जून को आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन के बाद अब मनीष सिसोदिया पर भी झूठा केस लगाकर जेल भेजने की साज़िश हो रही है। एक प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने कहा कि हमें एक-एक करके जेल में डालने की बजाय आप के सभी मंत्रियों को जेल भेज दीजिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा, “मैंने कुछ महीने पहले ही बता दिया था भाजपा फर्जी मामलों में सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार करेगी। और अब विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि भाजपा ने जांच एजेंसी को मनीष सिसोदिया पर किसी न किसी तरह का फर्जी मामला बनाने को कहा है।” केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को देश की शिक्षा क्रांति का जनक बताया।

केजरीवाल ने सवाल किया, “दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं। पहले इन बच्चों को थर्ड क्लास की शिक्षा मिलती थी। मनीष सिसोदिया ने इन्हें अच्छे भविष्य की उम्मीद दी है। मैं 18 लाख बच्चों पूछना चाहता हूं कि क्या उनके मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं?”

केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने मोहल्ला क्लीनिक बनाने और लोगों को टीके लगवाने में मदद की। लेकिन अब भाजपा उन्हें भ्रष्ट कह रही है। मैं छात्रों और उनके माता-पिता से पूछना चाहता हूं कि क्या मनीष जी और सत्येंद्र जी भ्रष्ट हो सकते हैं? अगर वे भ्रष्ट हैं, तो कौन है ईमानदार?

उन्होंने कहा, “मेरा प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि एक एक करके जेल में डालने की बजाए आप AAP के सभी मंत्रियों, विधायकों को एक साथ जेल में डाल दीजिए। सभी एजेंसियों को बोल दीजिए कि एक साथ सारी जांच कर लें। आप एक एक मंत्री को गिरफ़्तार करते हैं इससे जनता के कामों में बाधा होती है।” उन्होंने कहा कि पहले भी कई छापेमारी हुई लेकिन कुछ नहीं मिला। अदालत ने जांच एजेंसी को फटकार भी लगाई।

दिल्ली सीएम ने कहा कि हम मज़ाक में भी कहते हैं कि हम मोदी जी से ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेकर लेकर आए हैं। ऐसे में हमारी विनती है, हम सबको एक साथ गिरफ़्तार कर लीजिए, हम फिर आप से देश की सबसे ईमानदार और देशभक्त पार्टी का सर्टिफिकेट लेकर जाएंगे।

वहीं सिसोदिया को लेकर केजरीवाल ने कहा, “मनीष सिसोदिया ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। ऐसे व्यक्ति को जेल में डालना चाहिए या पूरे देश के स्कूल ठीक करने की जिम्मेदारी देनी चाहिए? अगर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भ्रष्ट हैं तो फिर ईमानदार कौन है?”
उन्होंने कहा कि एक-एक करके जेल में डालने की जगह आप के सभी मंत्रियों और विधायकों को एक साथ जेल में डाल दीजिए। एक साथ सारी जांच कर लीजिए ताकि उसके बाद हम काम कर सकें। केजरीवाल ने कहा, “अगर हम जांच में ही फंसते रहे, तो काम कब करेंगे? हम जेल जाने से नहीं डरते। मुझे यकीन है कि इस बार भी, दिल्ली के लोग हमारे साथ होंगे और हमें सबसे ईमानदार होने का प्रमाण पत्र देंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...