Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंगः बैंक में घुस हिंदू मैनेजर की गोली मारकर हत्या, विरोध में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंगः बैंक में घुस हिंदू मैनेजर की गोली मारकर हत्या, विरोध में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से टारगेट किलिंग की घटना सामने आई है, जिसमें आतंकवादियों ने कुलगाम के एक बैंक में घुसकर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि, 48 घंटे पहले ही मंगलवार को आतंकियों ने कुलगाम में ही एक सरकारी स्कूल की टीचर रजनी बाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

यह है पूरा मामला: मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को कुलगाम में आतंकवादियों ने बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो कि राजस्थान के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने इस घटना को बैंक में घुसकर अंजाम दिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है एक शख्स हाथ में एक झोला लेकर बैंक के अंदर घुसता है और फिर बंदूक निकालकर केबिन की तरफ फायर झोंक देता है।

सीएम राजस्थान ने की निंदा: घटना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों द्वारा अंजाम दी गई हत्या की निंदा की है, साथ ही परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है। इसके अलावा, अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि NDA सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केंद्र सरकार आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, क्योंकि ऐसे घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ashok Gehlot
@ashokgehlot51

2 जून 2022

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत हनुमानगढ़, राजस्थान के निवासी श्री विजय कुमार की आतंकियों द्वारा हत्या घोर निंदनीय है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवार को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

Ashok Gehlot
@ashokgehlot51
NDA सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में असफल रही है। केन्द्र सरकार कश्मीर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। हमारे नागरिकों की इस तरह आतंकियों द्वारा हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्या कहते हैं आंकड़े: आंकड़ों के अनुसार, इस घटना से पहले कश्मीर घाटी में इस साल जनवरी से अब तक पुलिस अधिकारियों, शिक्षकों और सरपंचों सहित कम से कम 16 टारगेट किलिंग्स हुई हैं। कुलगाम की इस घटना से 48 घंटे पहले ही एक सरकारी टीचर रजनी की हत्या कर दी गई थी, जबकि इससे पहले बडगाम में एक कर्मचारी राहुल भट की तहसील परिसर में घुसकर की हत्या कर दी गई थी।
टारगेट किलिंग से गुस्से में हैं लोग: कुलगाम में बैंक मैनेजर की हत्या के बाद सरकारी कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इससे पहले रजनी बाला की हत्या के बाद भी लोगों में गुस्सा फूट पड़ा था। लोगों का कहना था कि यदि सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो वह यहां से पलायन कर जाएंगे। बीते दिनों, इस पूरे मामले पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया था कि अल्पसंख्यकों, नागरिकों और सरकार में लोगों को निशाना बनाने वाले “केवल डर फैलाना चाह रहे हैं, क्योंकि स्थानीय निवासियों ने उनके फरमान का जवाब देना बंद कर दिया है”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...