Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद गुरुग्राम के मेदांता में थी भर्ती

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, सांस लेने में दिक्कत के बाद गुरुग्राम के मेदांता में थी भर्ती

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। वह पोस्ट कोविड इंफेक्शन से पीड़ित थी और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

देर रात लखनऊ पहुंचेगा पार्थिक शरीर

साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर देर रात लखनऊ पहुंचेगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कल रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद किया जाएगा। साधना गुप्ता के निधन की सूचना मिलने के बाद ही तमाम करीबी लोगों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

आवास पहुंचे मुलायम सिंह यादव 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ में मुलायम सिंह यादव अपने आवास पहुंच चुके हैं। अखिलेश यादव उन्हें लेने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे।

सीएम योगी ने व्यक्त की शोक संवेदना

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना ज़ाहिर की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता जी के असमय निधन पर गहरा शोक जताते हुए,उनके व उनके परिवार के प्रति संवेदना ज्ञापित की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को इस दुःखद समय में उन्हें ईश्वर से सबल बनाने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा इस कठिन समय मे ईश्वर परिवार व परिजनों को शक्ति प्रदान करें, प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें,मेरी सम्वेदनाएं शोकाकुल परिवार के प्रति प्रेषित हैं।

पूज्य सासू मां के निधन पर निःशब्द हूं मैं- अपर्णा यादव

साधना गुप्ता के निधन पर उनकी बहू अपर्णा यादव ने भी संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि निःशब्द हूँ मै ! मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया I ॐ शान्ति ??

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने प्रकट किया दुख

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने लिखा कि, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे। मुलायम सिंह और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे! ॐ शांति शांति शांति

समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट 
सपा की ओर से भी ट्वीट कर दुख प्रकट किया गया। ट्वीट में लिखा गया कि, ‘समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय नेता जी की पत्नी श्रीमती साधना यादव जी की मृत्यु , अत्यंत दुःखद। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने प्रकट किया दुख
साधना गुप्ता के निधन पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का अभी मेदांता में दुःखद निधन हो गया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे। ॐ शान्ति

कौन थीं साधना गुप्ता 
मुलायम सिंह की पहली पत्नी और अखिलेश यादव की मां मालती देवी के निधन के बाद मुलायम ने 23 जुलाई 2003 को साधना को पत्नी का दर्जा दिया था। साधना उनसे उम्र में तकरीबन 20 वर्ष छोटी थीं। साधना औऱ मुलायम एक दूसरे के करीब उस दौरान आए जब सपा संरक्षक की मां अस्पताल में भर्ती थी। साधना ने मुलायम की मां मूर्ति देवी की काफी सेवा की वह एक नर्स के तौर पर वहां तैनात थी। इसी बीच दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ा गई। साधना मुलायम के भाई शिवपाल यादव को भी काफी ज्यादा पसंद करती थीं। साधना इटावा जिले के बिधुना की निवासी थी। उनका पहला विवाह 4 जुलाई 1986 को फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुआ। शादी के बाद 7 जुलाई 1987 को उन्होंने बेटे प्रतीक यादव को जन्म दिया। शादी के महज दो साल बाद ही साधना औऱ चंद्रप्रकाश अलग हो गए थे।

शुगर समेत कई बीमारियों से थी ग्रसित 
साधना को शुगर समेत कई अन्य बीमारियां भी थीं। इसकी वजह से ही उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था। उनके निधन के बाद परिवार के कई लोग मेदांता पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related