Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

देश में 500 के पार पहुंचे ओमिक्रोन के मामले, 19 राज्यों में फैला यह वैरिएंट, जानें किस राज्‍य में कितने केस

देश में 500 के पार पहुंचे ओमिक्रोन के मामले, 19 राज्यों में फैला यह वैरिएंट, जानें किस राज्‍य में कितने केस

नई दिल्‍ली, देश में ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को महाराष्‍ट्र में सबसे ज्‍यादा 31 नए मामले मिले। यही नहीं केरल में ओमिक्रोन के 19, तेलंगाना में तीन, आंध्र प्रदेश में दो, हिमाचल प्रदेश में एक, ओडिशा में चार, चंडीगढ़ में दो और मध्‍य प्रदेश में नौ मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन के संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 501 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली का नंबर है। हिमाचल प्रदेश में ओमिक्रोन का पहला केस दर्ज किया गया है। जानें किस राज्‍य में अब तक कितने मामले पाए गए हैं।

किस राज्य में ओमिक्रोन के कितने मामले

राज्य – कुल मामले – स्वस्थ हुए

महाराष्ट्र – 141 – 42

दिल्ली – 79 – 23

केरल – 57 – 1

तेलंगाना – 44 – 10

गुजरात – 43 – 10

तमिलनाडु- 34 – 0

कर्नाटक – 31 – 15

राजस्थान – 22 – 19

हरियाणा – 10 – 2

मध्य प्रदेश – 9 – 7

ओडिशा – 8 – 0

बंगाल – 6 – 1

आंध्र प्रदेश- 6 – 1

जम्मू-कश्मीर – 3 – 3

चंडीगढ़ – 3 – 0

उत्तर प्रदेश – 2 – 2

लद्दाख – 1 – 1

उत्तराखंड – 1 – 0

हिमाचल प्रदेश- 1 – 0

महाराष्ट्र के स्कूल में 51 संक्रमित

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। इनमें 48 छात्र हैं। कुछ दिन पहले इस आवासीय स्कूल के 19 छात्रों को संक्रमित पाया गया था। विद्यालय परिसर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। संक्रमित छात्रों और स्कूल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

141.70 करोड़ डोज लगाई गई

कोविन पोर्टल के शाम साढ़े छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की 141.70 करोड़ डोज लगाई गई हैं। इनमें 83.79 करोड़ पहली और 57.91 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 28.11 लाख डोज लगाई गई हैं।

6,987 नए मामले आए

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 162 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,47,86,802 हो गया है जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 4,79,682 हो गई है। राहत की बात यह है कि बीते 59 दिनों से कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले 15 हजार से कम ही रहे हैं। मौजूदा वक्‍त में रिकवरी रेट बढ़कर 98.40 प्रतिशत हो गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। देश में एक्टिव केस कम होकर 76,766 रह गए हैं।

केंद्र ने इन राज्‍यों में भेजी टीमें

ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने 10 राज्यों केरल, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, झारखंड और पंजाब में केंद्रीय टीमें तैनात की हैं। ये टीमें राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर ट्रेसिंग-ट्रैकिंग के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देंगी। ये टीमें स्थिति का आकलन करेंगी, उपचारात्मक कार्रवाई का सुझाव देंगी। इन्‍हें केंद्र को एक रिपोर्ट देनी होगी। इन्‍हें कोविड उपयुक्त व्यवहार लागू कराने, स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं और टीकाकरण प्रगति पर भी ध्यान देना होगा।

पीएम मोदी ने की यह अपील

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि ओमिक्रोन के खिलाफ लड़ाई में खुद की सजगता और अनुशासन ही बड़ी ताकत हैं। हमारे वैज्ञानिक ओमिक्रोन का अध्ययन कर रहे हैं। उन्हें हर रोज नए आंकड़े मिल रहे हैं। वैज्ञानिकों के सुझावों के आधार पर कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा वक्‍त में हमारी सामूहिक ताकत ही कोरोना को हराएगी। हमें जिम्मेदारी की इसी भावना के साथ नए साल 2022 में प्रवेश करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...