महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रेश में निधन, जानिये हादसे की हर एक डिटेल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रेश में निधन, जानिये हादसे की हर एक डिटेल

बारामती, 28 जनवरी 2026 — महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया. यह हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ. अजित पवार 66 वर्ष के थे. उनके आकस्मिक निधन से महाराष्ट्र सहित पूरे देश में शोक की लहर है.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अजित पवार चुनाव प्रचार के सिलसिले में मुंबई से बारामती जा रहे थे. जिस विमान से वह यात्रा कर रहे थे, वह लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम को बारामती रवाना कर दिया गया है. DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान लियरजेट 45 था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK है. विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री समेत कुल पांच लोग सवार थे और कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच पाया.

उड़ान का विवरण

विमान ने मुंबई से सुबह 8.10 बजे उड़ान भरी थी और 8.50 बजे बारामती में लैंडिंग तय थी. लैंडिंग के दौरान ही विमान संतुलन खो बैठा और रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

चश्मदीदों ने बताया भयावह मंजर

हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान नीचे उतरते समय अस्थिर नजर आ रहा था. कुछ ही पलों में विमान जमीन से टकराया और जोरदार धमाका हुआ. इसके बाद विमान में आग लग गई और कई बार विस्फोट हुए. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका.

विमान के बारे में

लियरजेट 45 एक मध्यम आकार का बिजनेस जेट है, जिसका निर्माण बॉम्बार्डियर एयरोस्पेस ने 1998 से 2009 के बीच किया था. इसकी उड़ान क्षमता 2,000 से 2,235 समुद्री मील तक है. यह विमान मैक 0.78 से 0.81 की गति से उड़ान भर सकता है और अधिकतम 51,000 फीट की ऊंचाई तक जाने में सक्षम है. इसमें दो हनीवेल TFE731 इंजन लगे होते हैं.

विमान में सवार लोग

अजित पवार
पायलट कैप्टन सुमित कपूर
को-पायलट कैप्टन शाम्भवी पाठक
पीएसओ विदीप जाधव
फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली

राजनीतिक जगत में शोक

अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे. पश्चिमी महाराष्ट्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती थी. उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है. राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि अंतिम संस्कार और राजकीय सम्मान से जुड़ी जानकारी परिजनों से बातचीत के बाद साझा की जाएगी.

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है. DGCA और अन्य एजेंसियां फ्लाइट डेटा और तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही हैं, ताकि दुर्घटना की असली वजह सामने आ सके.

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...