Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Ajit Pawar Learjet 45 Plane Crash: सुरक्षित माने जाने वाले जेट Learjet 45XR का डरावना इतिहास

Ajit Pawar Learjet 45 Plane Crash: सुरक्षित माने जाने वाले जेट Learjet 45XR का डरावना इतिहास

बारामती, 28 जनवरी 2026: बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे ने न सिर्फ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान ले ली, बल्कि एक बार फिर दुनिया के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले Bombardier Learjet 45XR विमान पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रफ्तार, लग्ज़री और वीआईपी सुविधाओं के लिए मशहूर यह बिजनेस जेट इससे पहले भी कई बड़े और जानलेवा हादसों का हिस्सा रह चुका है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान का संचालन करने वाली कंपनी VSR एविएशन का दावा है कि यह जेट तकनीकी रूप से पूरी तरह सुरक्षित था और दोनों पायलट बेहद अनुभवी थे. लेकिन विमानन इतिहास के रिकॉर्ड बताते हैं कि Learjet 45 मॉडल पहले भी कई बार हादसों का शिकार हो चुका है.

कब और कैसे हुआ अजित पवार का विमान हादसा

बुधवार सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर नौ सीटों वाला यह चार्टर्ड बिजनेस जेट मुंबई से उड़ान भरकर बारामती पहुंचा था. लैंडिंग के दौरान अचानक विमान का संतुलन बिगड़ा. चश्मदीदों के मुताबिक, रनवे के पास आसमान में काला धुआं फैल गया और कुछ ही पलों में विमान ज़ोरदार धमाके के साथ जमीन से टकरा गया. इसके बाद विमान में आग लग गई और कई विस्फोट हुए.

अजित पवार चुनाव से जुड़ी बैठकों में शामिल होने के लिए बारामती जा रहे थे. इस हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

सुरक्षित माना जाने वाला जेट, लेकिन दागदार रिकॉर्ड

कनाडाई कंपनी बॉम्बार्डियर द्वारा निर्मित Learjet 45 को कॉर्पोरेट और वीआईपी उड़ानों के लिए पहली पसंद माना जाता रहा है. लेकिन इसके इतिहास में कई ऐसे हादसे दर्ज हैं, जिन्होंने इसकी सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस छेड़ी है.

Learjet 45 के प्रमुख पुराने हादसे

1. 27 अक्टूबर 1998, अमेरिका
Learjet 45 का पहला बड़ा हादसा अमेरिका के वर्जीनिया में NASA की फ्लाइट फैसिलिटी में टेस्टिंग के दौरान हुआ. विमान ने नियंत्रण खो दिया और पूरी तरह नष्ट हो गया. इस हादसे में इंजीनियर और पायलट मामूली रूप से घायल हुए थे.

2. 1 जून 2003, इटली
मिलान के Linate एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान Learjet 45 विमान पक्षियों के झुंड से टकरा गया. इस हादसे में दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई थी.

3. 4 नवंबर 2008, मेक्सिको सिटी
मेक्सिको सरकार का एक Learjet 45 बड़े विमान के पीछे उड़ते समय हवा के दबाव (Wake Turbulence) की चपेट में आ गया और क्रैश हो गया. हादसे में विमान में सवार सभी लोगों के साथ-साथ जमीन पर मौजूद कई लोगों की भी जान चली गई.

4. 21 फरवरी 2021, मेक्सिको
मेक्सिकन एयर फोर्स का Learjet 45XR — वही मॉडल, जिसमें अजित पवार यात्रा कर रहे थे — वेराक्रूज में टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी.

5. भारत में पिछला मामला
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, VSR वेंचर्स को 14 सितंबर 2023 को भी इसी मॉडल के विमान के साथ हादसे का सामना करना पड़ा था. Learjet 45XR (रजिस्ट्रेशन VT-DBL) मुंबई एयरपोर्ट पर क्रैश-लैंड हो गया था. भारी बारिश और खराब दृश्यता को इसकी वजह बताया गया था.

VSR एविएशन का पक्ष

हादसे के बाद VSR एविएशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान पूरी तरह एयरवर्दी था और उसमें किसी तरह की तकनीकी खराबी नहीं थी. दोनों पायलट इस मॉडल को उड़ाने में प्रशिक्षित और अनुभवी थे. कंपनी का दावा है कि सुबह के समय धुंध और कम विजिबिलिटी हादसे की एक संभावित वजह हो सकती है.

ब्लैक बॉक्स से खुलेगा राज

फिलहाल जांच एजेंसियां दुर्घटनास्थल से फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर यानी ब्लैक बॉक्स बरामद करने में जुटी हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि हर विमान हादसे के पीछे अलग कारण होते हैं — तकनीकी खराबी, मौसम, मानवीय चूक या इन सबका संयोजन. आखिरी पलों में क्या हुआ, इसका सच ब्लैक बॉक्स की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा.

अजित पवार का यह हादसा देश को एक और पुराने ज़ख्म की याद दिलाता है — 23 जून 1980 को दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट के पास हुए संजय गांधी के विमान हादसे की. एक बार फिर सवाल वही है — क्या तकनीक पर भरोसा पर्याप्त है, या सुरक्षा मानकों की और सख्त समीक्षा की ज़रूरत है.

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...