Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis paribahis bahsegel tr-bettilt-guncel.vip bettilt bahsegel giriş casinomhub giriş casinomhub

WB: ED पर हुए हमले को लेकर राज्यपाल सख्त, शाहजहां के आतंकियों से संबंधों की जांच के निर्देश

WB: ED पर हुए हमले को लेकर राज्यपाल सख्त, शाहजहां के आतंकियों से संबंधों की जांच के निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पांच जनवरी को तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शेख शाहजहां के समर्थकों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर हमला बोल दिया था। इसमें कई अधिकारियों को चोटें आई थीं, जबकि उनकी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई थी। इस बीच शाहजहां के सीमापार जाने की खबर पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चिंता जताई। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत उसे गिरफ्तार करने और उसके आतंकवादियों के साथ संबंध होने की जांच करने का निर्देश दिया है।

शांति कक्ष में शिकायत मिलने पर निर्देश

इससे पहले, राज्यपाल बोस ने शुक्रवार को इस घटना पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने हमले को खतरनाक, निंदनीय और एक भयानक घटना करार दिया था। अब राजभवन की ओर से शनिवार देर रात जारी बयान में कहा गया है कि राज्यपाल ने शांति कक्ष में शिकायत मिलने पर पुलिस प्रमुख को आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

बयान में कहा गया है, ‘राजभवन के शांति कक्ष में शिकायत मिली है कि शाहजहां शेख को कुछ राजनीतिक नेताओं ने पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से समर्थन दिया है। इसलिए राज्यपाल ने पुलिस अधिकारी को दोषी को तुरंत गिरफ्तार करने और अनुपालन की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसके अलावा, शेख के ठिकाने का पता लगाने और उचित कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।’

राज्यपाल ने कहा है कि शेख के सीमा पार करने और आतंकवादियों के साथ संपर्क में होने का आरोप लगाने वाली शिकायत की तुरंत जांच की जा सकती है।

TMC ने की आलोचना

राज्यपाल के शेख के आतंकवादियों के साथ संबंध होने के बयान पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को तीखी आलोचना की। TMC प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘हमें नहीं पता कि उनके बयान का आधार क्या है। संविधान के अनुसार, राज्यपाल राज्य सरकार के परामर्श से काम करता है। तो वह बिना किसी ठोस रिपोर्ट या सबूत के ऐसी टिप्पणी कैसे कर सकते हैं? वह यहां समानांतर सरकार चलाने के लिए नहीं आए हैं।’

घटना के बाद ये मामले हुए दर्ज

बता दें, पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमले को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच तृणमूल कांग्रेस नेता के परिवार और केंद्रीय एजेंसी ने शनिवार को एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ये शिकायतें एक छापे से संबंधित थीं, जिसके दौरान ईडी अधिकारियों पर भीड़ ने हमला किया और उन्हें घायल कर दिया।

पुलिस ने कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में छापेमारी कर रहे ईडी अधिकारियों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला भी दर्ज किया। इन आरोपों में छेड़छाड़, जबरन प्रवेश और चोरी के आरोप शामिल थे।

ED ने शुक्रवार को बांग्लादेश सीमा से सटे उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में भीड़ द्वारा तीन ईडी अधिकारियों के घायल होने और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद शाहजहां के देश से भागने की आशंका के चलते उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...