Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

महाराष्ट्र संकटः एकनाथ शिंदे के अड़ियल रवैये के बीच उद्धव ठाकरे ने सीएम हाउस से निकाला अपना सामान

महाराष्ट्र संकटः एकनाथ शिंदे के अड़ियल रवैये के बीच उद्धव ठाकरे ने सीएम हाउस से निकाला अपना सामान

मुंबई, महाराष्ट्र की सियासत में मचे घमासान के बीच बुधवार (22 जून, 2022) को उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री आवास “वर्षा” छोड़ दिया है। आज शाम ही फेसबुक लाइव आकर उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता और शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर एक भी विधायक उनके खिलाफ है तो वो मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे और सीएम आवास “वर्षा” से अपने ठाकरे आवास मतोश्री शिफ्ट हो जाएंगे। इसके कुछ घंटे बाद ही उन्होंने सरकारी आवास से अपना सामान निकालना शुरू कर दिया था।

इस दौरान आवास के बाहर लोगों की काफी भीड़ देखी गई और शिवसेना के समर्थन में खूब नारे भी लगाए गए। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने अपनी मां रश्मि ठाकरे, भाई तेजस ठाकरे और अपने पिता मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मुंबई में वर्षा बंगला आवास छोड़ दिया।

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के अड़ियल रवैये के चलते राज्य सरकार पर संकट छाया हुआ है। फेसबुक लाइव में उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘अगर एकनाथ शिंदे आकर बोल दें तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। सब लोगों (विधायकों) ने मेरा समर्थन किया, लेकिन अपने ही लोगों (विधायकों) ने समर्थन नहीं किया। अगर मेरे खिलाफ एक भी वोट विरोध में जाता है तो मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार हूं।”

उधर, शिंदे बार-बार दावा कर रहे हैं कि उन्हें 40 विधायकों (निर्दलीय समेत 46) का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने भरत गोगावाले को शिवसेना विधायक दल का चीफ व्हिप नियुक्त कर दिया है। शिंदे ने एक ट्वीट कर कहा कि आज शाम विधायक दल की बैठक के संबंध में सुनील प्रभु द्वारा जारी आदेश अवैध माना जाएगा।

एकनाथ शिंदे इस वक्त गुवाहाटी में हैं। पार्टी की ओर से व्हिप जारी होने के कुछ देर बाद ही गुवाहाटी में मौजूद शिवसेना के 34 बागी विधायकों ने शिंदे को अपना नेता चुन लिया। इन विधायकों ने शिंदे को समर्थन देने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर इसकी कॉपी गवर्नर, डिप्टी स्पीकर और विधानसभा सचिव को भी भेज दी है। हालांकि, उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के सवाल पर कहा कि उन्होंने अभी किसी पार्टी से बात नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...