Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Mumbai Covid-19 Update: मुंबई में कोरोना वायरस के 490 केस, महाराष्ट्र में 1,201 लोग संक्रमित

Mumbai Covid-19 Update: मुंबई में कोरोना वायरस के 490 केस, महाराष्ट्र में 1,201 लोग संक्रमित

मुंबई. मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस (Mumbai Coronavirus Cases) के 490 केस सामने आए हैं. वहीं पूरे महाराष्ट्र में 1,201 लोग संक्रमित मिले हैं. मुंबई में इतने मामले ऐसे दिन सामने आए हैं जिस दिन महाराष्ट्र में 48 दिनों में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. पिछले दिन की तुलना में शहर में 160 केस ज्यादा दर्ज किए गए. हालांकि कोविड-19 से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है. लेकिन महाराष्ट्र में गुरुवार को 8 मौतें दर्ज की गईं. शहर में सोमवार को 204 केस सामने आए थे जबकि मंगलवार को 327 केस सामने आए थे.

महाराष्ट्र में गुरुवार को ओमिक्रॉन वेरिएंट (Maharashtra Omicron Case Update) का एक भी केस सामने नहीं आया है. राज्य में अब तक इस नए वेरिएंट के 65 केस दर्ज किए जा चुके हैं. इनमें से 35 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है. मुंबई में 490 केस सामने आने के बाद शहर में अब तक कुल मामलों की संख्या 7 लाख 68 हजार 148 हो गई है जबकि अब तक 16,366 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

 

मुंबई में 4 अप्रैल को दर्ज किए गए थे सबसे ज्यादा केस
मुंबई में 14 इमारतों को सील किया गया है, जहां पांच से अधिक लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. लेकिन पिछले कुछ महीनों से झुग्गियों और ‘चॉल’में कोई कंटेनमेंट जोन नहीं है. इस साल, मुंबई में 4 अप्रैल को सबसे अधिक 11,163 मामले दर्ज किए गए और महामारी की दूसरी लहर के दौरान 1 मई को सबसे अधिक 90 मौतें हुईं.

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 90 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए. ये मामले 15 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 57 मामले, महाराष्ट्र में 54, तेलंगाना में 24, कर्नाटक में 19, राजस्थान में 18, केरल में 15 और गुजरात में 14 मामले सामने आए हैं.

PROMOTED C

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related