गिरफ्तारी से बचने मद्रास हाई कोर्ट पहुंचे कुणाल कामरा, अग्रिम जमानत की मांग, कामरा ने क्या किया था जोक?

गिरफ्तारी से बचने मद्रास हाई कोर्ट पहुंचे कुणाल कामरा, अग्रिम जमानत की मांग, कामरा ने क्या किया था जोक?

मुंबई: कॉमेडियन कुणाल कामरा ने विवादास्पद वीडियो को लेकर महाराष्ट्र में दर्ज केस के बाद मद्रास हाई कोर्ट में ट्रांजिट अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। यह कदम उन्होंने तमिलनाडु में संभावित गिरफ्तारी से बचने के लिए उठाया है। इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई 28 मार्च शुक्रवार को दोपहर में हो सकती है।

क्या है पूरा मामला?
कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए एक वीडियो जारी किया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के बाद महाराष्ट्र में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया, वहीं जिस स्थान पर वीडियो शूट किया गया था, वहां तोड़फोड़ भी हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कामरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की मांग की है।

क्यों मद्रास हाई कोर्ट पहुंचे कामरा?
महाराष्ट्र में मामला दर्ज होने के बावजूद कुणाल कामरा वर्तमान में तमिलनाडु में हैं। ऐसे में उन्होंने मद्रास हाई कोर्ट में ट्रांजिट अग्रिम जमानत की याचिका लगाई है, ताकि जब तक वे मुंबई जाकर कानूनी प्रक्रिया का सामना करें, तब तक उन्हें गिरफ्तारी से राहत मिल सके। यदि कोर्ट से उन्हें यह राहत नहीं मिलती, तो उनकी गिरफ्तारी संभव है। मुंबई पुलिस ने उन्हें 31 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है।

कामरा ने कहा- माफी नहीं मांगूंगा
इस विवाद के बाद कुणाल कामरा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा, “जो लोग मेरा नंबर लीक कर रहे हैं या मुझे कॉल कर रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि मेरे वॉयसमेल पर वही गाना बजेगा जिससे वे नफरत करते हैं। मैंने जो कहा, वह पूरी तरह से वैसा ही है जैसा अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के बारे में कहा था।”

कुणाल कामरा का विवादित जोक
कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि पहले शिवसेना बीजेपी से अलग हुई, फिर शिवसेना शिवसेना से अलग हो गई, एनसीपी एनसीपी से बाहर आ गई। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब वोटर्स के सामने 9 अलग-अलग बटन आ गए हैं, जिससे वे पूरी तरह से भ्रमित हो गए हैं। इसके अलावा उन्होंने इशारों में ठाणे का जिक्र करते हुए एकनाथ शिंदे को निशाना बनाया और ‘गद्दार’ शब्द का उपयोग किया, जिससे विवाद बढ़ गया।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...